बिहार से मरीज को ले जा रहे विमान के दोनों इंजन बंद, खेत में इमरजेंसी लैंडिंग
नई दिल्ली। पटना से सात लोगों को लेकर आ रही एक एयर एंबुलेंस मंगलवार को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, लेकिन किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। विमान के दोनों इंजन बंद होने के बाद उसे उतारना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छह सीटर बीच किंग एयर सी-90 ए विमान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से करीब 10 किलोमीटर दूर नजफगढ़ के कैर गांव में एक खेत में दोपहर करीब 2:40 बजे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने कहा कि चंडीगढ़ के निजी संचालक अलकेमिस्ट एयरवेज के 27 साल पुराने विमान के दोनों इंजनों के काम बंद करने के बाद इसे उतारना पड़ा। विमान उड्डयन नियामक डीजीसीए ने घटना के मामले में जांच शुरू कर दी है।
विमान में लाये जा रहे 61 साल के हृदयरोगी वीरेंद्र राय को घटना के तत्काल बाद गुड़गांव के मेदांता अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य यात्रियों को मेडिकल जांच के लिए पास के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।
नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने कहा, मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य-लाभ की प्रार्थना करता हूं। घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा। नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री महेश शर्मा ने कहा कि डीजीसीए अधिकारियों को जांच के लिए घटना स्थल पर भेजा गया है। शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, हमें पायटल से आपातकालीन कॉल आया। विमान के दोनों इंजनों के काम बंद करने की बात कही गयी। उन्होंने विमान को सुरक्षित उतारा। डीजीसीए घटना के मामले में देख रहा है। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 14 दमकल वाहनों को तत्काल मौके पर पहुंचाया गया।
1989 में बना था विमान
1989 में बने विमान का रजिस्ट्रेशन नंबर वीटी ईक्यूओ था और उतरने के अंतिम चरण में वह वायु यातायात नियंत्रक के संपर्क में था।
इतने थे सवार
विमान में सवार छह अन्य लोगों में रूपेश (डॉक्टर), जंग बहादुर (विमान का टेक्नीशियन), जूही और भगवान राय (दोनों रोगी के रिश्तेदार), अमित कुमार (पायलट) और रोहित (सह-पायलट) थे।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed