गोपालगंज के राजू साह सऊदी में 10 महीने से जेल में बंद
सधारण लाइसेंस पर सऊदी में चलाई व्यावसायिक गाड़ी, पुलिस ने पकड़ा और डाल दिया जेल में
बिहार कथा
गोपालगंज : परिवार की आर्थिक स्थिति को दूर करने के लिए सऊदी अरब गया गोपालगंज का राजू साह 10 माह से जेल में बंद है. सऊदी के जेल से हर रोज रिहाई का दिन गिन रहा है. पीड़ित परिजनों ने जेल में बंद राजू साह को वतन वापसी के लिए डीएम से गुहार लगाई है. डीएम ने आवेदन को गृह विभाग के माध्यम से विदेश मंत्रालय को भेजने का आश्वासन दिया है.
बरौली थाने के बलहां गांव निवासी राजू साह फैमिली ड्राइविंग वीजा पर 11 नवंबर, 2012 को सऊदी अरब (लीना राबा अरबिया) गया था. वहां जाने पर मालिक ने उससे व्यावसायिक गाड़ी चलवाना शुरू कराया. फैमिली ड्राइविंग वीजा पर व्यावसायिक गाड़ी चलाने का विरोध करने पर मालिक द्वारा उसे धमकी दी गई. सऊदी अरब की पुलिस ने व्यावसायिक गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ कर उसे जेल भेज दिया. करीब 10 माह से वह सऊदी की जेल में बंद है. राजू के बुजुर्ग पिता लुटन साह ने डीएम से गुहार लगाते कहा कि जेल से पहले फोन आता था, पर अब फोन आना भी बंद हो गया है. परिवार की माली हालत पहले से ही खराब थी. अब भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. जेल से रिहाई की गुहार लगाते हुए परिजनों ने उसे वतन वापस लाने की मांग की. परिजनों की शिकायत पर डीएम ने राजू साह को वतन वापस बुलाने के लिए कार्रवाई करने का भरोसा दिया है.
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed