हिंदू धर्म बचाने युवक ने जनता दरबार में मुख्यमंत्री पर फेंकी चप्पल
पटना। बिहार की राजधानी पटना में जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर एक युवक ने चप्पल फेंकीं। हालांकि, मौजूद सुरक्षा बलों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अरवल जिले के निवासी गिरफ्तार किए गए युवक का नाम भी नीतीश कुमार है और वह पटना में जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में अपनी फरियादी के रूप में आया था। जनता दरबार के बाद पत्रकारों के बातचीत के दौरान इस बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने बताया कि उक्त चप्पल उनकी बायीं ओर उस समय गिरी जब वह एक आवेदन को पढ़ने में तल्लीन थे। उन्होंने बताया कि युवक की इस हरकत पर सुरक्षा बलों के पकड़ने पर हमने उसके साथ कुछ भी करने से मना किया। करीब बुलाकर उसे एक कुर्सी पर बैठाते हुए उससे पूछा कि ऐसा उसने क्यों किया। इस पर उसने बताया कि आपने हवन पर रोक लगा दी है। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं है। नीतीश ने कहा कि युवक के यह कहने पर कि ऐसा अखबार में छपा है और यह सब हिंदू धर्म के खिलाफ हैं, तब उन्होंने समझाया कि वह भी हिंदू है।
उन्होंने बताया कि चिकित्सक को बुलाकर उसकी मेडिकल जांच करवाई तो सब कुछ ठीक पाया गया। नीतीश ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते अग्निकांड की घटना को देखते हुए पटना प्रमंडल की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारियों ने बताया था कि दिन के 12 बजे के बाद और अपराह्न चार बजे के बीच ही आग लग रही है। खाना बनाने एवं हवन के दौरान चिंगारी निकलने से ऐसी घटनाएं घट रही हैं जिस पर भयंकर गर्मी और निरंतर पछुआ हवा के बहने के मद्देनजर आमजन के लिए परामर्श जारी किए जाने का निर्देश दिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने पत्रकारों को बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और विस्तार से पूछताछ के लिए सचिवालय पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब तक पछुआ हवा और अधिक गर्मी का माहौल है तबतक खाना बनाने, हवन के दौरान और गेंहू की कटाई वाली मशीन से चिंगारी निकलने के खतरे को लेकर सचेत रहने और तीन-चार चीजों के बारे में आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत परामर्श दिया गया है। उन्होंने कहा, अगर कोई चाहे तो मुझको गोली भी मार सकता है, मुझे कोई एतराज नहीं। मैं पहले ही कह देता हूं उनपर कोई मुकदमा नहीं चलाइये। यह क्या कि कोई हम पर चप्पल या ढेला फेंकेगा उसके चलते हम लोगों को सही बात और लोगों के हित की बात नहीं कहें। उल्लेखनीय है कि इस युवक ने इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी द्वारा आयोजित जनता दरबार में भी हंगामा किया था।
युवक का नाम भी नीतीश कुमार
अरवल जिला निवासी गिरफ्तार युवक का नाम भी नीतीश कुमार है और वह ‘जनता दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में अपनी फरियादी के रूप में आया था और वहां तैनात सुरक्षा बल उसकी मंशा को समझ पाते उसने अपने पावं से चप्पल निकाली और उसे नीतीश की ओर फेंक दिया। बाद में सुरक्षा बलों ने उसे पकड लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed