सीवान में ताड़ी को लेकर हंगामा, आमने-सामने पुलिस और पासी समाज

siwan dhanuti villageराजेश राजू/सीवान।
सीवान के धनौती थाना के धनौती गांव में रविवार को पुलिस द्वारा ताड़ी बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किए जाने के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और लोगों ने धनौती थाना का घेराव कर जमकर उपद्रव मचाया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने जमकर तोड़फोड़ किए। विरोध करने पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। वहीं खबर का कवरेज करने गए एक टीवी चैनल के पत्रकार की बाइक को भी तोड़ डाला। वहीं, जवाब में पुलिस ने भी लाठी चार्ज किया और आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मौके पर  सीवान एसपी और डीएम पुलिस बलों के साथ कमान संभाले हुए हैं।






Comments are Closed

Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com