बिहार की बेशर्म पुलिस, ऐसे कर रही चीरहरण!
पटना। बिहार पुलिस का निर्मम चेहरा पटना में देखने को मिला। बिल्डर के दबंगई के खिलाफ पटना में प्रदर्शन कर रही महिलाओं की पुलिस ने जमकर पिटाई की। इस दौरान दो पुलिस वाले महिला को घर से खींचकर पीट रहे थे। घटना पटना के एक्जीबीशन रोड की है जब एक बिल्डर के दबंगई के खिलाफ स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे थे। बिल्डर ने अपने गुर्गों के साथ आकर पहले लोगों की पिटाई की थी। उसके बाद लोगों ने बिल्डर की गाड़ी में आग लगा दी थी। उसके बाद पुलिस ने लोगों की पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित महिला को घर से खिंचकर पुरुष पुलिसकर्मियों ने पिटाई शुरू कर दी। वो छोड़ने के लिए गुहार लगाती रही पर पुलिस वालों ने उसकीएक न सुनी।
महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान
राजधानी पटना में एक डीएसपी ने महिला की पिटाई की थी। मीडिया में आई खबरों के आधार पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने बिहार के डीजीपी को पत्र लिखा है। आयोग ने बिहार के डीजीपी पीके ठाकुर को पत्र लिख सात दिनों के अंदर जवाब मांगा है। साथ ही डीएसपी पर कार्रवाई की मांग भी की है। गौरतलब है कि पटना के एक्जीबीशन रोड में डीएसपी ने खुद महिला को घसीटा था। उसके साथ दो पुलिसकर्मी भी थे। महिला के घर पुलिस उसके बेटे को गिरफ्तार करने गई थी। जिसका विरोध महिला ने किया था तो बिना महिला पुलिसकर्मी के ही डीएसपी ने उससे भिड़ गए। हालांकि आरोपी डीएसपी के खिलाफ बिहार पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
जमीन कब्जाने पहुंचे बिल्डर के गुर्गों की स्कॉर्पियो फूंकी
झोपड़ियों को हटाने पहुंचे बिल्डर अनिल सिंह गुर्गों के साथ स्थानीय लोगों की हिंसक झड़प हो गई। गुस्साए लोगों ने एक स्कॉर्पियों को तोड़फोड़ के बाद आग के हवाले कर दिया। बिल्डर और उसके गुर्गों के रवैये से नाराज स्थानीय लोगों ने एग्जीबिशन रोड पर बांस लगाकर सड़क जाम कर दिया। फिर आगजनी कर हंगामा मचाने लगे।
सूचना पाकर पहुंची गांधी मैदान थाना पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात को काबू किया। दोनों घायलों को पीएमसीएच भिजवाने के साथ ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सड़क अवरोध कर आम जनजीवन प्रभावित करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इससे स्थानीय लोगों की नाराजगी दोगुनी हो गई। हालात को भांपते हुए पुलिस ने अपने बयान पर गांधी मैदान थाने में बिल्डर अनिल सिंह उसके गुर्गों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
बिल्डर के लिए छापेमारी
बिल्डर अनिल सिंह के खिलाफ विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने तथा हिंसा फैलाने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद पटना पुलिस की अलग-अलग टीम बिल्डर को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। होटल पाटलिपुत्र एग्जॉटिका, महाराज कांप्लेक्स सहित कई स्थानों पर छापेमारी की। हालांकि अनिल सिंह इन जगहों पर नहीं मिला। डीआइजी शालीन ने बताया कि बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ऐसे शुरू हुआ विवाद
अनिल सिंह अपने गुर्गों के साथ गुरुवार को पौने 11 बजे राधाकृष्ण मंदिर के पास पहुंचे। मंदिर के केयरटेकर पर आरोप लगाया कि उसने मंदिर के बाहर की जमीन बेच दी है। केयरटेकर व स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि वे यहां रहते हैं और कोई जमीन हाल में नहीं बेची गई। इसी बात पर विवाद बढ़ते हुए हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।
Related News
Pin Up Casino Azərbaycan: mobil tətbiq vasitəsilə təhlükəsiz oyun
Onlayn qumar dünyası son illərdə sürətlə inkişaf edir və oyunçular üçün yeni imkanlar sadəcə birRead More
Pin Up Casino Azərbaycan: mobil tətbiq vasitəsilə təhlükəsiz oyun
Onlayn qumar dünyası son illərdə sürətlə inkişaf edir və oyunçular üçün yeni imkanlar sadəcə birRead More

Comments are Closed