बिजली से हताहत हुआ छत्तीसगढ़ में सिवान का लाल, लाश पहुंची तो गांव में मचा कोहराम
ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली का हुआ शिकार l
बिहार कथा संवाददाता
गुठनी (सीवान) छत्तीशगढ शशश्त्र बल मे तैनात गुठनी के टड़वा गाँव निवासी नंद जी यादव के 24 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार यादव की मौत सोम मंगल की मध्य रात्री कैम्प की रक्षा करते हुए सन्तरी ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से हो गयी l जवान का शव जब पैतृक गाँव गुठनी के टड़वा चौधरी टोला पहुचा तो पुरे गाँव की महिलाये जोर जोर से विलाप करने लगी जिससे वहा मौजूद सबकी आखे नम हो गयी l शव को सीएसएफoके एसआईo एम0 एल.बंजारा के नेतृत्व पुलिस बल द्वारा गुठनी थाने परिसर लाया गया जहा से थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने अपने देखरेख मे उसके घर लाया और पवित्र गंडकी नदी के तट पर सलामी देते हुए दाह संस्कार करवाया l मृत जवान चंदन की माँ सरस्वती देवी व बहन मनसा बार बार रोते रोते अचेत हो जा रही थी l चंदन अपने माता पिता के चार सन्तानो मे दूसरे नं पर था इससे बड़ी इसकी बहन है l चंदन अपने घर का एकलौता कमाऊ सदस्य था जिसके कंधे पर पूरे परिवार की जिम्मेवारी थी l चंदन काफी मेहनत करते हुए सीएसएफo मे कांसटेबल के पर 2013 मे चयन हुआ था l चंदन सीएसएफoके 18 बटालियन आईआर.के अन्तर्गत ए कंपनी बेस कैंप डोमिकला मे तैनात था l

बैकुन्ठपुर के पुलिस अधीक्षक बीआर ध्रू ने व्यक्तिगत रुप से पांच हजार तथा शासकीय मद से अड़तालीस हजार का अनुदान राशि शव के साथ भेजा है l चंदन 19 फरवरी को ही एक सप्ताह की छुट्टी बिताकर गया था l घटना के दिन मौत से सात घंटा पहले घर पर फोन करके छोटे भाई सुधीर से बात किया था और बोला था अब तुमलोग खूब पढो l इस बात को याद कर घर परिवार के सभी सदस्य रोते रोते अचेत हो जाते है l
« बिहार में मेट्रो से भी तेज, जमीन पर नहीं, हवा में चलेगी ट्रान! (Previous News)
(Next News) Next Post »
Related News
На что обратить внимание при выборе слотов в Pinco Casino
Выбор слотов в казино может оказаться непростой задачей, особенно когда речь идет о разнообразии игрRead More
На что обратить внимание при выборе слотов в Pinco Casino
Выбор слотов в казино может оказаться непростой задачей, особенно когда речь идет о разнообразии игрRead More


Comments are Closed