लापरवाही से सुर्खियों में रहने वाले सीवान सदर अस्पताल को तीन लाख का पुरस्कार
राजेश राजू, सीवान।
मरीजों के प्रति उपेक्षापूर्ण व्यवहार को लेकर तथा लोगों के आक्रोश के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाला सीवान के सदर अस्पताल को तीन लाख रुपए का पुरस्कार मिला है। बिहार में गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति ने कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत चार सदर अस्पतालों का चयन किया है, जिसमें सीवान सदर अस्पताल भी शामिल है. सूबे में कम समय में आम जनों को गुणात्मक विकास कर स्वास्थ्य सेवा देने में सीवान सदर अस्पताल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जिसे 77.40 अंक प्राप्त हुआ है. सबसे अधिक अंक 87.80 प्रतिशत प्राप्त कर जिला अस्पताल मोतिहारी ने प्रथम तो जिला अस्पताल खगड़िया ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. इसकी सूचना मिलते ही सदर अस्पताल कर्मियों सहित प्रबंधन में खुशी की लहर दौड़ गई है. स्वास्थ्य समिति ने पुरस्कार के रूप में सांत्वना पुरस्कार के लिए अस्पताल को चयनित किया है. जिसे तीन लाख रुपए मिलेंगे. इस राशि को कर्मचारी व स्टाफों के बीच वितरित किया जाएगा.
चार राउंड में अस्पताल का हुआ था निरीक्षण
जिला व राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने सदर अस्पताल का चार राउंडों में निरीक्षण किया था. इस दौरान एसएनसीयू, आइसीयू, चिकित्सक सेवा, कर्मचारियों का कार्यकलाप, अस्पताल की साफ -सफाई आदि का जायजा लिया. साथ ही अस्पताल में आए रोगियों से भी अस्पताल से मिलने वाली सेवाओं के संबंध में भी पूछताछ की थी. साथ ही साफ -सफाई का भी गहन जांच की थी. इस दौरान प्रथम बार में डीपीएम, डीपीसी व अस्पताल प्रबंधक, द्वितीय बार में डीपीएम गोपालगंज, तीसरी बार में रिजनल प्रोगाम मैनेजन छपरा व चौथी बार में राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया था. इस दौरान चिकित्सकों व एएनएम से पूछताछ भी की गई थी.
डीएम व सीएस सहित पुरस्कृत होंगे अस्पताल के कर्मचारी
कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत पुरस्कार के लिए चयनित सदर अस्पताल को तीन लाख रुपए की सांत्वना पुरस्कार मिला है. इस राशि से डीएम व सीएस सहित अस्पताल के सभी कर्मचारी पुरस्कृत किए जाएंगे. साथ ही शेष बची राशि का उपयोग अस्पताल को सुविधा संपन्न बनाने के लिए किया जाएगा, जिसमें पीने के पानी की समुचित व्यवस्था, फायर सेफ्टी सिस्टम, हर्बल गार्डन विकसित करना सहित अन्य चीजों का विकास शामिल है.
0.6 फीसदी से पिछड़ गया सीवान :अगर 0.6 फीसदी अंक और प्राप्त होते तो सीवान द्वितीय स्थान सूबे में प्राप्त कर पाता. इस स्थिति में सदर अस्पताल को 20 लाख की राशि मिलती. द्वितीय स्थान खगड़िया जिले को मिला है, जिससे 78 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं. वहीं सीवान को 77.40 फीसदी अंक मिले हैं.
इन्हें मिलेगा पुरस्कार
जिलाधिकारी, सिविल सर्जन, उपाधीक्षक, मेडिकल आॅफिसर, अस्पताल प्रबंधक ,डीपीएम, डीपीसी, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, स्टाप नर्स, ड्रेसर, मेल व फीमेल वार्ड अटेंडेन, पिउन, स्वीपर, नाइट गार्ड, एकाउंटेंट, एएनएम, कुक, माली.
क्या कहते हैं सिविल सर्जन….
सदर अस्पताल में समारोह आयोजित कर सभी लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा. ताकि सभी लोगों में अस्पताल के प्रति कार्य करने में लगन बढ़Þे. आगे प्रयास रहेगा कि सदर अस्पताल प्रथम श्रेणी प्राप्त कर सके. – डॉ शिवचंद झा, सीएस सीवान
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed