होली का मुहूर्त : 23 मार्च को तड़के 3.20 से 5.58 बजे तक होलिका दहन, गुरुवार को होली,29 को बुढुवा होली
होलिका दहन 23 मार्च को तड़के होगा. होली 24 मार्च को मनायी जायेगी. डॉ सुनील बर्मन के अनुसार 22 को व्रत की पूर्णिमा है. 23 को स्नान दान की पूर्णिमा है. उन्होंने कहा कि 22 को दिन के 2:30 बजे पूर्णिमा लग रहा है, जो बुधवार को दिन के 04:08 बजे तक है. बुधवार 23 मार्च को तड़के 3.19 बजे तक भद्रा है. इसके बाद होलिका दहन होगा. 23 को स्नान दान की पूर्णिमा होने के कारण 24 मार्च को होली मनायी जायेगी, क्योंकि होली चैत्र मास के प्रतिपदा तिथि को मनायी जाती है. इस बार 23 को प्रात: काल में प्रतिपदा नहीं मिलने के कारण गुरुवार को होली मनायी जायेगी.
भद्रा में होलिका दहन वर्जित : विद्वानों व ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 22 मार्च को दिन में 2.29 तक रहेगी. इसके बाद पूर्णिमा तिथि लगेगी. 22 को दिन में 2.29 बजे से बुधवार तड़के 3.19 बजे तक भद्रा भी रहेगा. भद्रा में होलिका दहन और राखी बांधना वर्जित है. होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में ही होना चाहिए. बुधवार को प्रात: 5.58 बजे सूर्योदय होगा. ऐसे में होलिका दहन भद्रा के बाद यानी बुधवार तड़के 3.20 से 5.58 बजे के बीच होगा. मान्यता है कि पूर्णिमा में रंग नहीं खेलना चाहिए. इस कारण 24 मार्च को होली खेली जायेगी. 28 मार्च को रंग पंचमी है.
29 को बुढुवा होली है. काशी सहित कई जगहों पर रंग भरी एकादशी से बुढुवा मंगल तक होली का त्योहार मनाया जाता है. पंडित कपिलदेव मिश्र के अनुसार भद्रा काल में होलिका दहन होने से उस साल अग्नि का प्रकोप अधिक रहता है. इस कारण लोग भद्रा में होलिका दहन नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि 23 को भगवती को पातर दिया जायेगा अौर इसी दिन सिंदूर,अबीर आदि अर्पित किया जायेगा.
from prabhatkhabar.com
« मशरूम की खेती से बनाई पहचान, अब प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सम्मानित (Previous News)
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More


Comments are Closed