फर्जी पत्रकार बनें भूमाफिया, अपराधी जाएंगे जेल
फर्जी प्रेस कार्ड की होगी जांच, पत्रकारिता को बदनाम करने वाले अपराधियों पर होगी पुलिस की पैनी नजर, प्रेस लिखी अवैध गाड़िया होंगी सीज !
कुमोद कुमार/पटना।
प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों फर्जी पत्रकार बनने और बनाने का गोरख धंधा तेजी से बढ़Þता जा रहा है। सड़कों पर दिखने वाली हर चौथी गाड़ी में से एक गाड़ी में जरूर प्रेस लोगो दिखता नजर आ जाएगा। कई शहरों में अबतो पुलिस ने ऐसे फर्जी पत्रकारों के गैंग सहित उनकी बिना कागजात वाली गाड़िया भी सीज करनी शुरू कर उनके फर्जी आईडी प्रेस कार्ड के आधार पर मुकदमा भी लिखना शुरू कर दिया है। यह फर्जी पत्रकार अपनी गाड़ियों में बड़ा बड़ा प्रेस का मोनोग्राम तो लगाते ही है साथ ही फर्जी आईडी कार्ड भी बनवाकर अधिकारियो व लोगो को रौब में लेने का प्रयास भी करते है। कुछ संस्थाए तो ऐसी है जो 1000 रुपए से लेकर 5000 हजार रुपए जमा करवाकर अपनी संस्थान का कार्ड भी बना देती है और बेरोजगार युवकों को गुमराह कर उनसे धन उगाही करवाती है, लेकिन पकडे जाने पर वो संस्थाए भी भाग खड़ी होती। लगातार बढ़Þती फर्जी पत्रकारों की संख्या से न सिर्फ छोटे कर्मचारी से लेकर अधिकारी परेशान है बल्कि खुद समाज सम्मानित पत्रकार भी अपमानित महसूस नजर आते है। कुछ फर्जी पत्रकार तो अपनी गाड़ियों के आगे पीछे से लेकर वीआईपी विजिटिंग कार्ड भी छपवा रखे है जो लोग पुलिस की चेकिंग के दौरान उनको प्रेस (मीडिया ) का धौस भी दिखाते है, गाड़ी रोकने पर पुलिस कर्मी से बदतमीजी पर भी उतारू हो जाते है। इनमे से तो बहुत से ऐसे पत्रकार है जो पेशे से तो भूमाफिया और अपराधी है जिन पर न जाने कितने अपराधिक मुकदमे भी दर्ज है लेकिन अपनी खंचाड़ा गाड़ी से लेकर वीआईपी गाड़ी पर बड़ा बड़ा प्रेस मीडिया छपवा कर मीडिया को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते, लेकिन अब ऐसे पत्रकारों को चिन्हित कर पुलिस विभाग के साथ साथ सम्मानित पत्रकार संघ अपमानित करेगा जो पत्रकारिता के चौथे स्तम्भ को बदनाम करेगा। यह कार्यवाही कई जिलों में शुरू हो गई है पत्रकारिता के नाम पर अपराधी किस्म के लोग पुलिस से बचने के बजाय अब जाएंगे जेल। इस कार्यवाही से फर्जी पत्रकार होंगे बेनकाब और अपराध में भी कमी आएगी।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed