गोपालगंज-बेतिया 135 किलोमीटर की दूरी अब महज 35 किलोमीटर
नीरज कुमार पाठक,गोपालगंज
उत्तर बिहार के अति महत्वपूर्ण गोपालगंज-बेतिया महासेतु का निर्माण पूरा हो गया है। 13 मार्च (रविवार) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव इस पुल का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद एक जनसभा भी होगी। डीएम राहुल कुमार और एसपी निताशा गुड़िया ने सभास्थल और हेलिपैड का निरीक्षण भी किया। पुल के समीप ही मंच का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। 50 फुट लंबा और चौड़ा मंच बनवाया जा रहा है। इस पुल का निर्माण हो जाने से उत्तर बिहार के जिले सारण, सीवान, गोपालगंज के साथ यूपी के पूर्वांचल गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, बस्ती , भटनी आदि जिलों का संपर्क सीधे नेपाल से हो जाएगा। बेतिया होकर नेपाल तक जाना अब काफी आसान होगा। इस पुल का निर्माण पूरा होने में कुल सात वर्षों का समय लगा है। सीएम नीतीश कुमार की गोपालगंज जिले के लिए यह एक अति महत्वपूर्ण योजना थी, जिसे सात वर्षों में पूरा किया गया है। इस पुल का शिलान्यास सीएम नीतीश कुमार ने ही वर्ष 2009 में किया था।
उद्घाटन समारोह में सीएम की आमसभा
समारोह के अंतर्गत सीएम नीतीश कुमार की एम आभसभा भी होगी। इसके लिए निर्माण कंपनी के कैंपस में बने हेलिपैड और सभास्थल का निर्माण कराया गया है। लोगों के बैठने के लिए भी बड़ी व्यवस्था की गई है। अलग-अलग दीर्घा बनाई गई है। सैकड़ों मजदूर रातदिन काम कर रहे हैं।
110 किमी की दूरी सिमट कर हो जाएगी 35 किमी
इस पुल के बन जाने से गोपालगंज जिले के लोगों को बेतिया जाना काफी आसान हो जाएगा। पहले डुमरिया घाट पुल होकर बेतिया जाने में 110 किमी की दूरी तय करनी पड़ती थी, जिसको तय करने में दो घंटे का समय लगता था। अब यह दूरी सिमट कर 35 किलोमीटर हो जाएगी, जिसको तय करने में काफी कम समय लगेगा। यही नहीं लोगों को अब नाव से भी गंडक को पार करने से मुक्ति मिल जाएगी।
एनएच 28 और 54 से जोड़ा जाएगा पुल को
इस पुल के बन जाने के बाद अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके इसके लिए एनएच 28 दिल्ली- गुवाहाटी और एनएच 54 से भी जोड़ा जाएगा। इसको रोड से जोड़ने के लिए भू -अर्जन का कार्य चल रहा है। इसके लिए टेंडर का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।
डीएम का कहना है
गोपालगंज-बेतिया महासेतु का निर्माण पूरा हो गया है। इस महत्वाकांक्षी सेतु परियोजना का उद्घाटन 13 मार्च को जादोपुर में पुल की समीप ही सीएम नीतीश कुमार करेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव भी आएंगे।
– राहुल कुमार , डीएम
मुख्य बातें
पुल की लंबाई – 1920 मीटर (करीब दो किमी)
लागत खर्च – 548 करोड़ रुपए
कुल खंभे – 34
कुल स्पैन- 33
शिलान्यास – वर्ष- 2009
एप्रोच रोड – 3 किमी गोपालगंज की ओर।
एप्रोच रोड- 12 किमी बेतिया की ओर
news source : livehindustan.com
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed