सिवान जेल में शहाबुद्दीन से मिलने पहुंचे मंत्री अब्दुल गफूर
-पूर्व बाहुबली सांसद पर हत्या के हैं नौ मामले
-उम्र कैद की सजा काट रहे हैं शहाबुद्दीन
-भाजपा ने सरकार को घेरा, विवाद के बाद मंत्री ने कहा, समान्य मुलाकात
-लालू ने किया बचाव, कहा-वे भी जेल में थे तो मिलने वाले के साथ नाश्ता करते थे
बिहार कथा.सिवान।
सिवान के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के साथ नीतीश सरकार के मंत्री अब्दुल गफूर की जेल में मुलाकात की तस्वीरें सामने आर्इं हैं। शहाबुद्दीन फिलहाल बिहार की सिवान जेल में बंद हैं और उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। तस्वीरों के जरिए जेल में मुलाकात के लिए जिस तरह के इंतजाम सामने आए हैं, उनकी वजह से जेल प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। भाजपा ने इस मामले में प्रदेश सरकार को घेरा है। मुलाकात के संबंध में नीतीश सरकार के अल्प संख्यक कल्याण मंत्री अब्दुल गफूर का कहना है कि वे यहां सर्किट हाउस रूके हुए थे। जेल सर्किट हाउस के बगल में है। शहाबुद्दीन उनकी सरकार से सांसद और गफूर के साथ विधायक भी रह चुके हैं, इसलिए यह एक सामान्य सी मुलाकात मात्र थी और इसके पीछे कोई भी राजनीतिक मकसद नहीं था। अब्दुल गफूर के साथ एक अन्य राजद नेता ने भी शहाबुद्दीन से जेल में मुलाकात की।
गौरतलब है कि शहाबुद्दीन सिवान से ही तीन बार लालू यादव की पार्टी राजद से सांसद और दो बार विधायक रह चुके हैं। शहाबुद्दीन पर हत्या के कुल 9 मामले दर्ज हैं। शहाबुद्दीन दो भाइयों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। जेल में मुलाकात के लिए किए गए नाश्ते वगैरह के इंतजाम को लेकर जेल प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इन पर लालू यादव का कहना है कि इसमें क्या अपराध है? मुलाकात पर नाश्ते-पानी की व्यवस्था होना आम बात है। भाजपा को कोई काम रह गया है? उनसे भी लोग जब जेल में मिलने जाते थे, तब सब साथ ही नाश्ता करते थे।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More


Comments are Closed