गोपालगंज के युवक को बंगाल में बुलाकर गुप्तांग काटा
चार दिन रहा बेहोश, एक सप्ताह इलाज के बाद मौत
पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद तो कोर्ट से दर्ज हुआ केस
बिहार कथा
गोपालगंज। अपनी भाभी को बुलाने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में गए युवक की गुप्तांग काट कर घायल कर दिया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर मृतक के भाई ने शनिवार को सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया। कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान करने का निर्देश दिया है। विजयीपुर थाना क्षेत्र के मटियारी गांव के नूर आलम खां की शादी गांव के ही यासमीन खातून के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाते ही पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद एवं मारपीट होने लगी। पत्नी अपने पति पर लगातार हावी होते जा रही थी। इसी बीच पत्नी पति का घर छोड़ कर पिता के घर चली गई। फिर अपने चाचा के परिवार जो आसनसोल में रहता था वहां चली गई। कुछ दिन बाद नाते-रिश्तेदारों ने दोनों के बीच पंचायती कराई। यासमीन को लाने के लिए पति नूर आलम ने अपने भाई जहूर आलम को आसनसोल भेज दिया। एक सप्ताह तक कोई सूचना नहीं मिली। आठ दिन बाद खबर मिला कि जहूर आलम गंभीर बीमार पड़ गया है। सूचना मिलते ही भाई नूर आलम आसनसोल पहुंचा, जहां उसके भाई को अस्पताल में भरती कराया गया था।
चार दिन बेहोश रहने के बाद जब होश में आया, तो बताया कि उसके ससुराल के लोग स्टेशन लेने आए थे, जहां से एक सुनसान जगह ले गए तथा उसका गुप्तांग काट दिया गया। उसे जब होश आया तो अपने को अस्पताल में पाया। किसी तरह अपने भाई को लेकर नूर आलम ने पीजीआइ लखनऊ लाया, जहां एक सप्ताह इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। भाई ने स्थानीय थाने में आपबीती सुनाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, तो न्यायालय की शरण में गया तथा मामला दर्ज कराया है।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed