सीवान में पकड़ा गया हिरन,कुत्तों से पीछा छुड़ाने के लिए एक घर में जा घुसा

deer in siwan hiran biharसीवान : शहर के आबादी वाले इलाके में शुक्रवार को एक हिरन का आना लोगों में कौतूहल का विषय बना रहा. तकरीबन साढ़े चार घंटे तक शहर के पाल नगर में एक मकान में हिरन के छुपे होने की सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी उसे अपने संरक्षण में ले गये. इस बीच देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही. सुबह तकरीबन 10 बजे अचानक कुत्तों के झुंड को एक हिरन का पीछा करते लोगों ने देखा. शहर के उत्तर दिशा में पकड़ी गांव की ओर से एक हिरन पाल नगर मोहल्ले में आते देख लोगों में कौतुहल बना रहा. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हिरन का पीछा कुत्ते करते हुए आ रहे थे.हिरन के पैर से खून बह रहा था. कुत्तों से बचने के लिए वह पाल नगर निवासी भगवती सिंह के घर में छुप गया. वह तकरीबन साढ़े चार घंटे तक छुपा रहा. सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा हिरन को कब्जे में कर ले ली. शहर में हिरन कहां से आया. इसका संतोषजनक जवाब वन विभाग को कोई नहीं दे सका. from prabhatkhabar

space for advt






Comments are Closed

Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com