मोबाइल वेटिंग गया, तो पत्नी को घर से निकाला इधर दूसरी बेटी होने पर पत्नी को छोड़ा
बाहर में नौकरी करता है पति
गोपालगंज : रात के 12 बजे मोबाइल वेटिंग गया, तो पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया है. पत्नी ने महिला हेल्पलाइन पहुंच कर गुहार लगायी है. महिला हेल्पलाइन के अधिकारियों ने पति को नोटिस देकर कार्यालय में बुलाया है. नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव की बेबी की शादी थावे थाना क्षेत्र के गवदरी के प्रवीण के साथ 3 जून, 2013 को हुई थी. शादी के बाद ससुराल जाते ही उसे दहेज में बाइक नहीं देने के कारण प्रताड़ित किया जाने लगा. इधर, पति अचानक बाहर नौकरी करने चला गया.
घर में पत्नी के अलावा उसकी मां एवं बहन रहती है. पति को जब भी समय मिला, पत्नी के पास फोन करता, तो मोबाइल हमेशा वेटिंग ही रहता. पति को जब शंका हुई, तो वह रात में भी फोन करने लगा. छह माह पूर्व रात के 12 बजे से लेकर काफी देर तक जब वेटिंग रहा, तो पति ने पत्नी को चेतावनी दी, लेकिन फिर भी सुधार नहीं हुआ.लगातार कई दिनों तक मोबाइल रात-रात भर वेटिंग रहा. पत्नी से जब भी शिकायत करता, तो पत्नी सही जवाब नहीं देती. नाराज पति बाहर से ही अपने परिजनों को घर से निकाल देने की सलाह दी. अगले ही दिन पत्नी को घर से निकाल दिया गया. पीड़िता का कहना है कि मोबाइल में गड़बड़ी के कारण वेटिंग आता है. वह कहीं बात नहीं करती थी. हेल्पलाइन परियोजना प्रबंधक नाजिया मुमताज परामर्शी एके ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पति को बुलाया है. source prabhatkhabar
दूसरी बेटी होने पर पत्नी को छोड़ा
गोपालगंज : पति ने पत्नी को सिर्फ इसलिए मारपीट कर घर से निकाल दिया, क्योंकि दो बेटियां पैदा हो गयी हैं. पत्नी ने पति सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्याय की अपील की है. भोरे थाना क्षेत्र के भोरे बाजार की रहनेवाली सरोज की शादी थावे थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव के ध्रुप गुप्ता के साथ हुई 12 वर्ष पूर्व हुई थी. दहेज में बाइक नहीं मिली, तो पहले वर्षों तक इसके लिए प्रताड़ित किया
जाता रहा. इसी बीच उसे लगातार दो बेटियां पैदा हो गयीं, तो प्रताड़ना बढ़ गयी. इधर, उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है. इधर, विजयीपुर थाने के विजयीपुर की निवासी पुष्पा देवी की शादी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के धनवंतरि गांव के जितेंद्र के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी. दहेज में चरपहिया वाहन के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. इधर, उसे घर से निकाल दिया गया. पीड़िता ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More


Comments are Closed