गोपालगंज के आधा दर्जन युवक सऊदी में बंधक
गोपालगंज : सात समंदर पार रोजी-रोटी की तलाश में गए गोपालगंज के आधा दर्जन युवकों को सऊदी अरब की विभिन्न कंपनियों में बंधक बना लिया गया है. उनका पासपोर्ट और मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है. इसके कारण परिजनों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है. इस बीच पीड़ित परिजनों ने विदेश विभाग और जिला पदाधिकारी को अलग-अलग आवेदन देकर हस्तक्षेप करने की मांग की है. डीएम राहुल कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गृह विभाग प्रधान सचिव को पत्र लिख कर विदेश में फंसे युवकों को स्वदेश बुलाने के लिए पहल करने की अनुशंसा की है. बता दें कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के शिराजपुर गांव के कन्हैया शर्मा के पुत्र राजन शर्मा पिछले वर्ष पावर स्टीम जुबैल सऊदी अरब में नौकरी करने गए थे, जहां उनको पिछले एक माह से बंधक बना लिया गया है. उसके साथ गोपालगंज के चार अन्य युवक भी बंधक बने हैं.
उसी तरह उचकागांव थाना क्षेत्र के वृदांवन गांव के राजबलम महतो के पुत्र जीतन प्रसाद सऊदी अरब की अलगुड़ियाज कंपनी में आठ माह नौकरी करने के बाद जब पैसा मांगा तो उसे बंधक बना लिया गया. इसी तरह थावे थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के अहमद इम्तेयाज कपिलसाले हसन ताइफ सऊदी की कंपनी में बंधक बने हैं.
उधर, कन्हैया शर्मा, हजरा खातून तथा राजबलम शर्मा ने डीएम को आवेदन देकर पहल करने की अपील की है. प्रभारी डीएम हेमंत नाथ देव ने बताया कि बंधक बनाए जाने का मामला सामने आते ही गृह विभाग को पत्र लिखा गया है. साथ ही युवकों से भी संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है. from prabhat khabar
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed