जालिम पति ने बच्चे के लिए बीवी को दो महीने बेड़ियों में जकड़ा
गया/बाराचप्ती। जिले के बाराचप्ती थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में घर की बहू सोनमति देवी को दो माह से बेडि़यों में जकड़ कर रखा गया था। हैवानियत की हद पार कर घर वाले बेडि़यों में जकड़े रहने के बावजूद उससे चूल्हा-चौका करवाते थे। शनिवार को मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने गांव जाकर पीडि़ता को मुक्त कराया। सोमनति को जकड़ी हुई बेडि़यों में ही थाना लाया गया। यहां बेडि़यां कटवायी गईं। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति सोहन यादव व सास मुनवा देवी को गिरफ्तार किया और कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। पीडि़ता सोनमति को पुलिस के वरीय अधिकारियों के निर्देश के बाद मायके वालों के साथ भेज दिया गया।
पड़ोसियों ने दी थी मायकेवालों को सूचना
सोनमति देवी का मायके बाराचप्ती थाना क्षेत्र के गोइठा मीठा में है। सोनमति को बेडि़यों में जकड़े जाने व प्रताडि़त किये जाने की सूचना पड़ोसियों ने मायके वालों को दी थी। सूचना पर सोनमति का भाई गांव के 10-15 लोगों के साथ मायापुर पहुंचा। भाई ने बहन से मिलने की कोशिश की। मगर, घरवालों ने मिलने से मना कर दिया। पड़ोसियों से मिली पूरी जानकारी के बाद भाई ने स्थानीय थाना जाकर पुलिस को पूरी बात बताई। थानाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने इसकी सूचना एसएसपी मनु महाराज को दी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस मायापुर पहुंची और सोनमति को मुक्त कराया।
बच्चा नहीं होने के कारण दी जा रही थी यातना
सोनमती की शादी दस साल पहले हुई थी। सोनमति को बच्चा नहीं होने पर पति व सास ने गत दो-तीन सालों से प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। दो माह पहले प्रताड़ना से तंग आकर सोनमति जब घर से भाग कर मायके जाने की कोशिश की, तो घरवालों ने उसके पैरों में बेडि़या डाल दीं। बेडि़यों में जकड़े जाने पर भी उससे खाना-पीना से लेकर पोंछा-बर्तन तक का काम कराया जाता था।
घटना अत्यंत ही अमानवीय है। इस मामले में पीडि़ता को ससुराल वालों के चंगुल से छुड़ाकर मायके भेज दिया गया है। पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
– मनु महाराज, एसएसपी
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed