दूल्हे ने नहीं पहनी धोती तो दुल्हन ने कर दी शादी से ही इंकार, बंधक बने बराती, बाद में शादी

marrigeसमस्तीपुर। आज के युवा अपनी पारंपरिक वेशभूषा से दूर होते जा रहे हैं। और आधुनिक वेशभूषा खूब अपना रहे है। पर यही आधुनिक वेशभूषा ने दो दिलों के मिलन के बीच दीवार खड़ी कर दी है। कुछ ऐसा ही बिहार के समस्तीपुर जिले में देखने को मिला है। शादी के समय दूल्हे से जब धोती पहनने को कहा गया तो दूल्हा इसको अपना अपमान समझा तो गुस्से में आकर दुल्हन ने शादी करने से ही इंकार कर दी। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा समेत बारातियों को बंधक बना लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और दोनों पक्षों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन दूल्हा धोती पहनने को राजी नहीं हुआ और न ही दुल्हन शादी के लिए मंडप में जाने को तैयारी हुई।
समस्तीपुर के दलसिंसराय थानाक्षेत्र के जयजपट्टी में जुगेश्वर राम की बेटी की शादी मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के मुसापुर में रहने वाले रामविलास के बेटे से होनी वाली थी। लड़की बैंगलोर में एयर होस्टेस (डिप्लोमा) की फाइनल इयर की पढ़ाई कर रही है। वहीं दूल्हा नियोजित शिक्षक है। 12 जून की शाम को जब दुल्हा गाजे-बाजे के साथ दुल्हन के घर शादी के लिए पहुंचा तब लड़की वालों ने भी जमकर स्वागत किया।
जयमाला धूमधाम से हुआ पर जब दूल्हा शादी के मंडप में पहुंचा तो उसे धोती पहनने को कहा गया, जिससे उसने मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने दुल्हा समेत बारातियों को बंधक बना लिया. वहीं लड़की ने भी धोती नहीं पहनने पर शादी से ही मना कर दिया। फिर पुलिस और गांव के लोगों और लड़की,लड़के वाले के बीच बैठक हुई। उसके के बाद दोनों की शादी कराई गई।






Comments are Closed

Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com