चायवाले करेंगे पुलिस के लिए जासूसी
पटना। बैंकों की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए पुलिस नए मुखबिर तैयार करेगी। क्राइम मीटिंग में एसएसपी जितेंद्र राणा ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि बैंकों के आसपास के चाय दुकानदार, ठेला वाले, सब्जी बेचने वालों से संपर्क रखें। उनसे कहें कि संदिग्ध गतिविधि देखते ही पुलिस को सूचना दें। बैंकों के अलार्म सिस्टम की जांच भी पुलिस करेगी। जघन्य कांड होने की स्थिति में एसडीपीओ को मौका-ए-वारदात पर अधिकतम छह घंटे में पहुंचना होगा। हालांकि थाने की पुलिस को समय पर पहुंचना होगा। सभी थानाध्यक्षों को हिदायत दी कि वे जघन्य कांड होने पर खुद भी घटनास्थल पर पहुंचें, अन्यथा कार्रवाई होगी। राणा ने स्पष्ट हिदायत दी है कि लंबित वारंट और कुर्की के 50 फीसदी निष्पादन करें। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में यह पूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
अवैध शराब पर कसें लगाम
पटना सिटी, मसौढ़ी अनुमंडल, पालीगंज अनुमंडल के थाना क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री पर लगाम कसने के लिए ठोस कार्रवाई हो। क्योंकि इन इलाकों के थानाध्यक्ष अवैध शराब के खिलाफ अभियान नहीं चला रहे हैं। इन अड्डों पर जहरीला शराब बिकने की भी पूरी आशंका है। किराएदारों और नौकरों का पूरा ब्यौरा सत्यापित कर इनकी सूची रखने को भी कहा गया है।
किराएदार, नौकरों का सत्यापन जल्द हो
अन्य शहरों की तरह पटना में किराएदारों और नौकरों का पूरा ब्यौरा सत्यापित कर इनकी सूची रखने को भी कहा गया है। यह काम अब तक पूरा नहीं होने पर एसएसपी ने नाराजगी जताई है।
कैश ट्रांसफर पुलिस की जानकारी में हो : सभी थानाध्यक्षों से कहा गया कि वे अपने-अपने इलाकों में स्थित पेट्रोल पंप, बैंक, एटीएम, बिजली बिल काउंटर, रेल टिकट काउंटर, बड़ी कंपनियों के कैश ट्रांसफर को पुलिस की जानकारी में ही कराएं। इसे गंभीरता से लेने को कहा गया। from dainikbhaskar.com
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed