बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए मतदान 7 जुलाई को
पटना। स्थानीय निकाय कोटे की बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए सात जुलाई 2015 को मतदान होगा। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 10 जुलाई को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। गुरुवार को केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 11 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 18 जून तक प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 19 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 22 तक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। 14 जुलाई तक चुनाव संबंधी सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित सभी जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया।
इन सीटों के लिए होना है चुनाव
पटना, नालंदा, गया-जहानाबाद-अरवल, औरंगाबाद, नवादा, भोजपुर-बक्सर, रोहतास-कैमूर, सारण, सीवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी-शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुंगेर-जमुई-लखीसराय-शेखपुरा, बेगूसराय-खगड़िया, सहरसा-मधेपुरा-सुपौल, भागलपुर-बांका, मधुबनी, पूर्णिया-अररिया-किशनगंज तथा कटिहार।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed