भागलपुर : नवगछिया स्टेशन रोड होगा अतिक्रमण मुक्त, सब्जी मंडी को निर्धारित जगह पर किया जाएगा शिप्ट
– जाम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने लिया निर्णय, अतिक्रमण हटाने को लेकर किया मार्च पास्ट
– एसपी ने कहा – 10 दिनों में सब्जी हाथ को निर्धारित जगह पर शिप्ट किये जाने की है योजना
संवाददाता/ अमित कुमार
भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया बाजार में लगने वाले जाम से निजात दिलाने को लेकर एसपी सुशांत कुमार सरोज और अनुमंडल पदाधिकारी इंजीनियर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बलों ने देर शाम नवगछिया बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया, मार्च के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, आरपीएफ पुलिस निरीक्षक पीएस दुबे समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान भी मौजूद थे. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने इस दौरान बताया कि वैशाली चौक से नवगछिया स्टेशन तक स्टेशन रोड पर सभी सब्जी विक्रेताओं को सब्जी मंडी के लिए निर्धारित जगह पर जाने का निर्देश दिया गया है. एसपी ने कहा कि पहले वह सब्जी विक्रेताओं से अनुरोध कर रहे हैं कि वे अपने निर्धारित जगह पर चले जाएं ,अगर वह लोग नहीं मानेंगे तो फिर उन लोगों को बल प्रयोग कर स्टेशन रोड से हटाया जाएगा. उन्होंने कहा कि 10 दिनों में सब्जी मंडी को नए जगह पर शिफ्ट करवा दिया जाएगा. साथ ही एसपी ने नवगछिया के दुकानदारों ,सब्जी विक्रेताओं और आम लोगों से सहयोग की अपील भी की है. नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि वैशाली चौक से स्टेशन चौक तक अतिक्रमण के कारणजाम की स्थिति लगी रहती है जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Related News
На что обратить внимание при выборе слотов в Pinco Casino
Выбор слотов в казино может оказаться непростой задачей, особенно когда речь идет о разнообразии игрRead More
На что обратить внимание при выборе слотов в Pinco Casino
Выбор слотов в казино может оказаться непростой задачей, особенно когда речь идет о разнообразии игрRead More

Comments are Closed