शादी के बाद पति गया अरब, बार बार बुलाने पर भी नहीं आए तो फांसी पर झूली

गोपालगंज /सिवान। बार-बार फोन कर बुलाने के बाद भी ओमान में काम कर रहे अपने पति के घर नहीं लौटने पर बरौली के माधोपुर ओपी के पिपरा गांव निवासी एक महिला ने बुधवार की रात अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस महिला की डेढ़ साल पूर्व शादी हुई थी। यह महिला अपनी सास के साथ घर में अकेले रहती थी। ग्रामीणों से इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बदरजीमी गांव निवासी जिऊत महतो की पुत्री प्रियंका की शादी बरौली के माधोपुर ओपी के पिपरा गांव के धानुक टोला निवासी सत्यदेव महतो के पुत्र देव कुमार से डेढ़ साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही देव कुमार ओमान में काम करने चले गए। देवकुमार के पिता गुजरात तथा भाई हरियाणा में काम करते हैं। पति के ओमान चले जाने के बाद प्रियंका देवी अपनी सास के साथ घर में अकेली रहती थीं। बताया जाता है कि अपनी सास के साथ घर में अकेली रह रहीं प्रियंका देवी इधर कुछ समय से बार-बार अपने पति को फोन कर घर आने को कह रही थीं। लेकिन पति बांड भरने का हवाला देकर समय पूरा होने के बाद ही वापस घर लौटने की बात कह रहे थे। बताया जाता है कि बार-बार बुलाने पर पति के घर नहीं लौटने से दुखी प्रियंका देवी ने बुधवार की रात अपने कमरे के छत से रस्सी बांध कर गले में फंदा लगा लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद सास ने खाना खा लेने की बात कर प्रियंका देवी को घर का दरवाजा बंद करने के लिए आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। जवाब नहीं मिलने पर सास अपनी बहू के कमरे में गई तो अवाक रह गईं। प्रियंका देवी का शव छत से लटक रहा था। उनके शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। महिला के आत्महत्या करने से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। इस घटना की सूचना मृतका के पति, ससुर तथा देवर को ग्रामीणों ने दे दी है। सूचना मिलने के बाद अपनी पत्नी के जीते जी घर नहीं लौट सका पति घर के लिए रवाना हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।





Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com