मीरगंज : चिड़िया पर तानी थी बंदूक, बच्चे को लगी, गंभीर रूप से हुआ घायल

मीरगंज : चिड़िया पर तानी थी बंदूक, बच्चे को लगी, गंभीर रूप से हुआ घायल 
मीरगंज/गोपालगंज. मीरगंज थाना क्षेत्र के संवरेजी गांव में चिड़िया मारने के दौरान गोली लग जाने से एक 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को इलाज के लिए परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार संवरेजी गांव की धनावती देवी का 13 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार घर से बकरी चराने के लिए गांव के बाहर गया था। बकरी चराने के दौरान ही आसपास के इलाके में चिड़िया मार रहे लोगों के गन से निकली गोली उसके शरीर में जा लगी। इस घटना में किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना किशोर के घर पर दी। परिवार के लोगों ने घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में घायल किशोर की मां धनावती देवी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें इसी गांव के सुजीत कुमार तथा मंटू कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।





Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com