बिहारी बनना चाहते हैं यूपी के ग्रामीण
जेपी के गांव को उत्तर प्रदेश से हटा कर बिहार में शामिल करवाना चाहते है ग्रामिण
मुकेश सिन्हा.सारण.छपरा।
जनता परिवार के विलय की तर्ज पर जयप्रकाश नारायण के गाँव सिताब दियारा के उत्तर प्रदेश के हिस्से के निवासी अपने गाँव का विलय बिहार की सीमा में करवाना चाहते है ए वर्षो से कटाव का दंश झेलते.झेलते अब उनकी हिम्मत टूट चुकी हैएअपने प्रदेश उतर प्रदेश की सरकार के खोखले आश्वासन से यहाँ के निवासी पूरी तरह निराश हो चुके हैए भरे मन से अपने घर और जमीन को बचाने की जद्दोजहद में सरकार के कानों में आवाज लगाते.लगाते जे पी के गाँव के निवासियों की आवाज नक्कारखाने में तूती ही साबित हुईएप्रदेश की सरकार ने कोई ऐसा कोई प्रयास नही किया जिससे इनके गाँव को बचाया जा सकेए लाख जतन के बाद भी जब कही कोई आशा की किरण नहीं दिखाई दे रही हैए जबकि थोड़ी दूर पर बिहार सरकार अपने पुरे मनोयोग से जे पी के गाँव और अपने प्रदेश के निवासियों के जमीन और घर को बचाने का प्रयास कर रही है बिहार सरकार के कटाव निरोधी कार्य को होता देख उत्तर प्रदेश के निवासी अपने प्रदेश सरकार की उदासीनता से पूरी तरह टूट चुके हैए इसी को देखते हुए यु पी के सिताब दियारा के निवासियों ने भरे मन से एक कठोर निर्णय ले लिया हैएअपने गाँव को कटाव निरोधी कार्य करवाने के लिए अल्टीमेटम देते हुए आमरण अनशन पर बैठने का फैसला किया है उनकी मांग है किया तो सिताब दियारा को बचाने के लिए यु पी सरकार कारगर उपाय करे या उनके पुरे गाँव को बिहार राज्य का हिस्सा बना दिया जाए उत्तर प्रदेश के सिताब दियारा के तीन गाँव पूरी तरह नदी की धारा में समां चुके है जिसमे सैकड़ो घर और परिवार तबाह हो चुके है कई परिवारों ने तो सड़क के किनारे अपना बसेरा किसी तरह बना रखा है और किसी तरह जिन्दगी की गाड़ी को खीच रहें है ग्रामीण मिथिलेश कुमारएने बताया कि हमलोग उत्तर प्रदेश सरकार से पूरी तरह निराश हो चुके है अब हमलोगों की जिन्दगी सिर्फ बिहार सरकार ही बचा सकती है हमारी उत्तर प्रदेश की सरकार नकारा है प्रधान राकेश ने बताया कि प्रशासन के सारे अधिकारी सिर्फ आश्वासन ही दे रहे है इसलिए मज़बूरी में हमलोगों ने बिहार के साथ जाने का फैसला लिया है
Related News
Pin Up Casino Azərbaycan: mobil tətbiq vasitəsilə təhlükəsiz oyun
Onlayn qumar dünyası son illərdə sürətlə inkişaf edir və oyunçular üçün yeni imkanlar sadəcə birRead More
Pin Up Casino Azərbaycan: mobil tətbiq vasitəsilə təhlükəsiz oyun
Onlayn qumar dünyası son illərdə sürətlə inkişaf edir və oyunçular üçün yeni imkanlar sadəcə birRead More

Comments are Closed