गोपालगंज : रेस्टोरेंट में नाश्ता करने गई पटना की लड़की को जड़ा थप्पड़

गोपालगंज. जिले के घोष मोड़ स्थित रेस्टोरेंट में नाश्ता करने गई पटना की एक लड़की से बदतमीजी की गई। विरोध करने पर रेस्टोरेंट के एक कर्मी ने लड़की की पिटाई कर दी। जिस पर लड़की ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा व शोरगुल सुन कर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित लड़की ने घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर रेस्टोरेंट मालिक को हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में बताया गया है कि पटना के कंकड़बाग की रहने वाली रागिनी कुमारी सिंह मांझागढ़ थाने के सहलादपुर अपनी मौसी के घर जा रही थी। गोपालगंज शहर के बस स्टैंड में उतरने के बाद उसकी मौसी के घर से कोई उसे लेने आया। इस दौरान दोनों रेस्टोरेंट में नाश्ता के लिए पहुंचे। वहां भीड़ देखकर रागिनी वापस लौटने लगी। इस बीच रेस्टोरेंट से एक युवक बाहर निकलकर आया व उससे बदतमीजी करने लगा। विरोध करने पर उसने थप्पड़ जड़ दिया। नगर इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि लड़की ने आवेदन दिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जबकि रेस्टोरेंट के मालिक ने लड़की के साथ मारपीट से इनकार किया है। उसने पुलिस को बताया कि रेस्टोरेंट के अंदर लड़की से किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था। {लाइव हिंदुस्तान से साभार }





Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com