मुखिया पति के मर्डर पर आक्रोशित हुए हथुआ प्रखंड के जनप्रतिनिधि

हथुआ में जनप्रतिनिधियों ने किया शोकसभा का आयोजन
दलित ओबीसी जनजागरण संघ ने पुलिस की भूमिका पर उठाया सवाल
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. हथुआ। गोपालगंज जिले के हथुआ ब्लॉक के मटिहानी नैन पंचायत के मुखिया पति उपेन्द्र सिंह के हत्या पर हथुआ प्रखंड के जनप्रतिनिधियों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। प्रखंड मुख्यालय पर जनप्रतिनिधियों ने एक शोक सभा का आयोजन कर दिवंग्त मुखिया पति के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष रामाजी साह व प्रखंड प्रमुख के प्रतिनिधि सत्येन्द्र शर्मा ने मुखिया की हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में लगातार जनप्रतिनिधियों व उनके परिजनों पर हमले हो रहे हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई भी सुरक्षा प्रदान नहीं की जा रही है। जिससे जनप्रतिनिधियों व उनके परिजनों में भय का माहौल है। जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन अपराधियों पर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं करती व जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करती हैं,तो मुखिया संघ के बैनर तले जनप्रतिनिधि सड़क पर उतरेंगे। मौके पर उप प्रमुख विजय सिंह,रामेश्वर सिंह,कृष्णा चौधरी,लालबाबु,अर्जुन यादव,संदीप बैठा,उपेन्द्र शर्मा,वीरेन्द्र सिंह,हीरालाल सिंह,पिंटू कुमार,मुकेश साह सहित सभी मुखिया,बीडीसी उपस्थित थे। शोक सभा में बीडीओ रवि कुमार,सीओ धर्मनाथ बैठा सहित सभी प्रखंड व अंचल के कर्मी भी शामिल हुए।
पुलिस की भूमिका पर उठाया सवाल
दलित-ओबीसी जनजागरण संघ के संयोजक संजय कुमार ने मुखिया पति के हत्या में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 2015 में मुखिया पति के हत्या का प्रयास हुआ था। उसके बाद मुखिया की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी निष्क्रिय हो गई। उस वक्त दर्ज प्राथमिकी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जबकि वर्तमान प्राथमिकी व उस वक्त की प्राथमिकी में कोई अंतर नहीं हैं। अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती,तो मुखिया की जान बचायी जा सकती थी। संयोजक ने वरीय अधिकारियों को पत्र भेज कर पुलिस की भूमिका की जांच की मांग की है।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com