सीवान : भाजपा नेता पर फायरिंग में इस्‍तेमाल पिस्‍टल बरामद

*पांच दिन पुर्व हुई थी घटना

सीवान :–अप्रैल को महादेवा ओपी क्षेत्र के वार्ड नंबर सोलह में पंचायती के दौरान वार्ड पार्षद पर जिस हथियार से फायरिंग कर उन्हें घायल किया गया था। उस हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने हथियार के साथ खोखा भी बरामद किया है। हथियार को पुलिस ने शिववचन साह के टूटे हुए मकान में ईंट के दर्ज से बरामद किया। मामले में महादेवा ओपी प्रभारी फेराज हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि मुख्य आरोपित गोदइला अपने घर पर आया हुआ है। इसके बाद वहां छापेमारी की गई लेकिन वह नहीं मिला। इसी क्रम में जानकारी मिली कि उसने हथियार को पड़ोस में रहने वाले शिववचन साह के मकान में रखा है। इसके बाद मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ईंट के के दर्जों को हटाया गया तो उसमें एक पिस्टल बरामद किया गया। इसमें बारूद की महक आ रही थी। पुलिस ने बरामद पिस्टल व खोखा को जब्त कर जब्ती सूची के आधार विधि परीक्षण के लिए हथियार को सील कर मुजफ्फरपुर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इधर सूचना यह भी है कि गोदइला कोर्ट में जल्द ही आत्मसमर्पण करेगा। बता दें कि एक अप्रैल को महादेवा में विवाद के दौरान पंचायती हो रही थी। पंचायती के दौरान मुख्य आरोपित गोदइला और मंटू के बीच विवाद हो गया था। मारपीट की घटना के दौरान सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद सह भाजपा नेता राजन साह अपने पुत्र सौरव उर्फ रॉकी के साथ वहां पहुंचे और बीच बचाव करने लगे। इसी क्रम में गोदइला ने पास में रखे पिस्टल को निकाल कर राजन साह पर फायरिंग कर दी। जिससे उनके पैर में गोली लगी और वो घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने घायल के बयान पर छह लोगों को नामजद किया। जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोदइला के पिता दुर्गा साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कोर्ट में वारंट प्रे किया है।​






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com