हाय राम! प्रेमी संग फरार हुई पंचायत की मुखिया

अमित कुमार, जमुई। जमुई जिले के चकाई प्रखंड में एक महिला मुखिया के प्रेमी के साथ भागने का मामला सामने आया है। मामला चकाई प्रखंड अंतर्गत परांची पंचायत का है जहां की महिला मुखिया सिमरन कुमारी की गुमशुदगी का मामला मुखिया पति अशोक दास ने थाने में दर्ज कराया था। इस बीच पत्नी से बात होने के बाद उसे पता चला की उसकी मुखिया पत्नी गांव के ही एक युवक के साथ फरार है। जिस पर पति ने थाने से न्याय की गुहार गुहार लगाते हुए युवक पर अपनी मुखिया पत्नी को बहला-फुसलाकर ले भागने का आरोप लगाया है।

चकाई प्रखंड के परांची गांव निवासी मुखिया पति अशोक दास देवघर स्थित बरमसिया में एक किराए के मकान में रहते हैं, इनकी पत्नी सिमरन 16 मार्च को किसी काम से बाहर निकली और वह वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पति अशोक दास ने देवघर थाना में एक आवेदन देकर पत्नी के गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com