कुशीनगर बौद्ध महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना हथुआ राज परिवार

थाइलैंड राज परिवार के प्रतिनिधि सहित विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु हुए शामिल

विश्व शांति व भारत-थाई संबंधों को मजबूत बनाने की हुई पहल 

सुनील कुमार मिश्र, बिहार कथा , हथुआ. (Gopalganj) थाइलैंड राज शाही के  नेतृत्व में कुशीनगर स्थित थाइलैंड टेंपल में  भगवान बुद्ध की पवित्र धातु शोभायात्रा समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचीन हथुआ राज के वर्तमान वंशज महाराज बहादुर मृगेन्द्र प्रताप साही,महारानी पूनम साही,युवराज कौस्तुव मणि प्रताप साही व युवरानी विदिशा साही मुख्य अतिथि  के रूप में शामिल हुए। बुद्ध धातु शोभायात्रा में शामिल बग्घी पर सवार हथुआ राज परिवार लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना। थाई टेंपल से शोभायात्रा निकल कर भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल पहुंची। शोभायात्रा में विभिन्न देशों के भिक्षु,उपासक,बुद्ध विहारों के विहाराधीश,राजदूत, हाथी,घोड़ा,झांकी व स्कूली बच्चों के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा में पारंपरिक धुन पर थिरकते थाई कलाकार आगे-आगे चल रहे थे। महापरिनिर्वाण स्थल पहुंचने पर भारतीय पुरातत्व टीम ने स्वागत किया। इसके बाद विश्व शांति व भारत-थाई मैत्री संबंध को मजबूत करने के लिए पूजा अर्चना किया गया। इसके पूर्व थाई राजा की प्रतिमा के समक्ष पूजा हुई। जिसमें हथुआ राज परिवार के सदस्य शामिल होकर विश्वशांति व  सभी के मंगलमय भविष्य की कामना की गयी।

हथुआ राज की 71 सदस्यीय टीम हुई शामिल 

पवित्र धातु शोभायात्रा में हथुआ राज परिवार के साथ 71 सदस्यीय राज कर्मियों की टीम  भी कुशीनगर पहुंची थी। जहां हथुआ राज परिवार का भव्य स्वागत थाईलैंड राज परिवार के प्रतिनिधि डा.फ्रा थेपबोधिओंग,एबी ज्ञानेश्वर,डा पी खोमसान,प्रायोजक प्रोंगरिथ श्रीस्मिथ,पी सोमपोंग,पी सोंगक्रान,भंते महेंन्द्र ,पूर्व राजदूत थावीश्री ,अंबिकेश त्रिपाठी,ओमप्रकाश ने किया। साथ ही विभिन्न प्रतीक चिन्ह व उपहार राज परिवार को सौंपे। मौके पर हथुआ राज के इस्टेट मैनेजर एसएन शाही,इंपीरियल के डायरेक्टर संजय कुंवर,चंदन कुमार,भास्कर राय,अतुल राय,संजय ठाकुर,रंजीत कुमार,भास्कर राय,विपिन राय,दीपक कुमार,अनुप राय,अमरेन्द्र कुमार,अजीत राय,श्री प्रकाश सहित गोपाल मंदिर के प्रधान पुजारी आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में पुजारियों का दल था।
सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम 

शोभायात्रा को लेकर पूरे कुशीनगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कुशीनगर के डीएम आन्द्रा वामसी शोभायात्रा में शामिल होकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। चौक-चौराहों पर पुलिस अधिकारियों की तैनाती,साफ-सफाई,शुद्ध पेयजल व प्रकाश की व्यवस्था की गयी थी।
गोपेश्वर साही की प्रतिमा लगेगी थाईलैंड म्यूजियम में 

हथुआ राज वंश के प्राचीन  राजा गोपेश्वर प्रताप साही की तस्वीर थाईलैंड म्यूजियम में लगायी जाएगी। थाईलैंड राज शाही के प्रतिनिधियों को गोपेश्वर साही की तस्वीर उपलब्ध करायी गयी। साथ ही स्थापित होने वाले म्यूजियम के उद्घाटन के लिए हथुआ राज के वंशज महाराज बहादुर मृगेन्द्र प्रताप साही को आमंत्रित किया गया।

क्या कहते हैं महाराज   

थाइलैंड राज शाही के नेतृत्व में विश्वशांति के लिए आयोजित बौद्ध महोत्सव में भाग लेना सुखद अनुभव रहा। आयोजन से कुशीनगर में पर्यटन का विकास होगा। साथ ही  भारत-थाई संबंधों को मजबूती मिलेगी। थाईलैंड राज परिवार के आमंत्रण पर जल्द ही हथुआ राज परिवार थाईलैंड जाएगा।

महाराज बहादुर मृगेन्द्र प्रताप साही,वंशज, हथुआ राज                                                                                          






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com