हथुआ कॉलेज में ABVP ने निकला विजय जुलूस

अध्यक्ष पद पर अभाविप के आनंद  49 वोट से जीते , सचिव बने नीतीश तो कोषाध्यक्ष बने दीपक 

बिहार कथा, हथुआ। गोपेश्वर महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सभी आठ पदों पर अपना कब्जा जमा लिया। अभाविप ने मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए मतगणना में अध्यक्ष ,सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। जबकि उपाध्यक्ष,संयुक्त सचिव व तीन कौंसिल मेंबर पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। अभाविप के आनंद कुमार सिंह ने छात्र राजद के अरविन्द कुमार यादव को 49 वोट से हरा कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। आनंद को 268 व अरविन्द को 219 मत मिले। जबकि 62 मत अवैध घोषित हुए। इसी प्रकार सचिव पद पर अभाविप के नीतीश कुमार ने छात्र राजद के कृष्णा कुमार को 97 वोट से हराया। नीतीश को 288 व कृष्णा को 191 वोट मिले। जबकि 70 वोट अवैध घोषित हुए। कोषाध्यक्ष पद  पर अभाविप के दीपक कुमार पांडेय ने छात्र राजद की विनीता कुमारी को 62 वोटों से हराया। दीपक को 266 व विनीता को 204 वोट मिले। जबकि 79 वोट अवैध घोषित हुए।  परिणाम घोषित होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर डा बैकुंठ पांडेय ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अभाविप के कार्यकर्ता जश्न में डूब गए। कॉलेज गेट के सामने कार्यकर्ता नगाड़े की धुन पर जम कर थिरके। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाए,मिठाईयां बांटी व जम कर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने हथुआ बाजार में विजय जुलूस निकाला। अभाविप के पूर्व नगर मंत्री मंटू मोदनवाल ने इसे छात्र हित व राष्ट्रवाद की जीत बताया। मौके पर अरूण तिवारी,प्रिंस उपाध्याय,धीरेन्द्र सिंह,विकास सिंह,धनंजय सिंह,संदीप सिंह,अंटू अभिषेक सिंह,पप्पू सिंह,गोलू कुमार,राजेश राय,विक्की बजाज,राजा,राहुल कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता थे।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com