गोपालगंज : महिला की गला रेत कर हत्या

* पुलिया के नीचे से अज्ञात महिला का शव बरामद

सिधवलिया ( गोपालगंज ) :—- बेख़ौफ अपराधियों ने एक महिला की गला रेत कर हत्या करने के बाद शव पुलिया के नीचे फेंक दिया। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटेया गांव के समीप पुलिया के नीचे महिला का शव पड़ा देख कर सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव देखने के बाद पुलिस का अनुमान है कि महिला की हत्या दूसरी जगह कर शव यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि सोमवार को कुछ राहगीरों ने महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटेया गांव के समीप सड़क पर बनी पुलिया के नीचे एक महिला का शव पड़ा हुआ देखकर इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी। इस महिला की गला रेल कर हत्या की गई थी। महिला की हत्या कर शव पुलिया के नीचे फेंके जाने की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते पुलिया के पास लोगों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। इस संबंध में महम्मदपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि कटेया गांव के समीप पुलिया के नीचे से महिला का शव बरामद किया गया है। इस महिला की गला रेत कर हत्या की गई है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकती है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com