हथुआ में अभाविप व छात्र राजद ने झोकी ताकत

बिहार कथा,  हथुआ, गोपालगंज। गोपेश्वर महाविद्यालय हथुआ में छात्र संघ चुनाव को लेकर अभाविप व छात्र राजद ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है। छात्र संघ चुनाव के प्रचार अभियान में भाजपा व राजद के नेता भी कूद पड़े हैं। ज्ञात हो कि हथुआ कॉलेज के सभी 11 पदों में आठ पद अभाविप ने निर्विरोध जीत लिया है। सिर्फ अध्यक्ष,सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर ही चुनाव होना है। शुक्रवार को महावीर स्थान हथुआ में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया गया। बैठक में आवश्यक रणनीति बनायी गयी। विभिन्न पंचायतों में प्रचार के लिये अलग -अलग टीमें बनाई गयी । साथ ही विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं व गांवों में घूम कर अभाविप के पक्ष में मतदान की अपील की गयी। मौके पर मंडल महामंत्री दीपक सिंह,मकसुदन सिंह कुशवाहा,प्रिंस उपाध्याय,धीरेन्द्र सिंह,मंटू मोदनवाल,विकास सिंह,संदीप सिंह,धनंजय सिंह आदि कार्यकर्ता थे। वहीं छात्र राजद ने भी अपने तीन प्रत्याशियों के पक्ष में विभिन्न गांवों में घूम कर मतदाताओं से अपील की। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन यादव,रामएकबाल यादव,रतन कुमार बारी,नागेन्द्र सिंह,जेपी यादव,सद्दाम हुसैन,रमन महतो,राजकिशोर यादव,पिंटू यादव,मुकेश यादव,नर्वदेश्वर मिश्रा आदि कार्यकर्ता थे। लेकिन जिला राजद के नेता इस प्रचार में नहीं दिखे। ज्ञात हो कि गोपेश्वर कॉलेज में अध्यक्ष पद पर आनंद कुमार सिंह व अरविन्द कुमार यादव,सचिव पद पर नीतीश कुमार व कृष्णा कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार पांडेय व विनिता कुमारी क्रमश:अभाविप व छात्र राजद की ओर से आमने-सामने हैं।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com