सारण के सांसद राजीव प्रताप रूड़ी को संसद में डांट

rajeev pratap rudyनई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य के खिलाफ एक मंत्री की टिप्प्णी को लेकर विपक्षी दलों द्वारा कड़ा विरोध जताए जाने के बीच अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी को डांट लगाई।  सौगत राय के खिलाफ जैसे ही रूडी ने टिप्पणी की विपक्षी सदस्य आक्रोशित हो गए। विपक्ष की नाराजगी के बीच रूडी कुछ कहने लगे तो अध्यक्ष ने कहा, रूडी , मैंने आपको बोलने की अनुमति नहीं दी है। कृपया आप बैठ जाएं। विपक्षी सदस्यों को शांत करने के प्रयास में अध्यक्ष ने रूडी द्वारा की गई टिप्पणी को कार्यवाही से निकालने का भी आदेश दिया। उन्होंने रूडी से कहा कि जब वह स्वयं किसी मामले को देख रही हैं तो उनके (रूडी) बोलने की जरूरत नहीं है। सौगत राय ने मंत्री द्वारा कार्य मंत्रणा समिति की कल की बैठक के बारे में एक रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद व्यवस्था का सवाल उठाया था। तृणमूल सदस्य ने इस बात पर विरोध जताया कि सरकार विदेशों में जमा अघोषित संपत्ति के बारे में कैसे आज विधेयक ले आई जबकि कल की बीएसी की बैठक में इस बारे में कुछ तय नहीं हुआ था।  राय ने अध्यक्ष से अपनी शिकायत में कहा कि सरकार बार बार ऐसी चीजें कर रही है और यदि बीएसी से सलाह मशविरा नहीं किया जाना है तो उसे भंग ही कर दिया जाना चाहिए। अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने पूर्व में हुई बीएसी बैठक में इस विधेयक को लाने की अपनी योजना के बारे में बताया था। इस पर रूडी ने सदस्य के खिलाफ कुछ टिप्पणी की। कांग्रेस तथा वाम सदस्यों ने तुरंत रुडी की टिप्पणी पर विरोध जताया।






Comments are Closed

Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com