150 वर्ष प्राचीन हथुआ के चैनपुर शिवालय में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू

चैनपुर शिवालय में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू
150 वर्ष पुराना सफेद रंग का शिव लिंग है श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र
विश्व श्रीराम सेना की देख रेख में पिछले छह वर्षो से हो रहा आयोजन


सुनील कुमार मिश्र , बिहार कथा हथुआ

प्रखंड के चैनपुर हाता स्थित 150 वर्ष पुराने ऐतिहासिक मंदिर शिवालय में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू कर दी गयी है। विश्व श्रीराम सेना के नेतृत्व में भव्य पूजा समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। भव्य आयोजन में 12 फरवरी से पूजा कीर्तन शुरू होगा। जबकि 13 को महायज्ञ पूर्णाहुति व महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक ग्रंथों व जरूरतमंदों के बीच वस्त्र सहित अन्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। पिछले छह वर्षो से विश्व श्रीराम सेना के द्वारा इस मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक अंबिका लाल गुप्ता व लालबाबु गुप्ता के नेतृत्व में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर चैनपुर ग्राम वासियों में भी हर्ष व्याप्त है। विश्व श्रीराम सेना के अध्यक्ष लालबाबु गुप्ता ने बताया कि इस ऐतिहासिक मंदिर के संवर्धन के लिए सरकार से मांग की गयी है,ताकि जर्जर मंदिर के ऐतिहासिकता को बचाया जा सके।

श्रद्धालुओं के आस्था का केन्द्र है शिवालय
150 वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक मंदिर के बारे में बताया जाता है कि एक बालदेव दास नामक पुजारी रहते थे,जो शिव की कृपा से लोगों के बीमारियों को दूर करते थे। शिव लिंग के प्रसाद से लोगों की कई बीमारियां दूर हो जाती थी। जिसके चलते इस मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैल गयी। बाद में पुजारी की मृत्यु के बाद उनकी समाधि भी मंदिर परिसर में बनायी गयी। जिसके कारण लोगों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी रही। मंदिर में स्थापित शिव लिंग सफेद रंग का है। जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र बना रहता है। शिवरात्रि में लगभग 20 हजार श्रद्धालु आते है और श्रद्धालुओं का मानना है कि शिव की कृपा से उनकी मन्नतें भी पूरी हो जाती है।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com