गोपालगंज : लहना वसूल कर आ रहे मीरगंज के व्यापारी को लूटा, विरोध पर गोली मारी, हालत गंभीर

बिहार कथा संवाददाता.(गोपालगंज). मीरगंज थाने के बगही गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मारकर 75 हजार रुपए लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अराम से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने चिंताजनक हालत में सीवान रेफर कर दिया। अपराधियों ने लूट के दौरान कई राउंड गोलियां चलायी। व्यवसायी को एक गोली सिर में तथा दूसरी गोली पैर में लगी। घायल व्यवसायी ठाकुर प्रसाद गुप्ता मीरगंज थाने के कुसौंधी बाजार के निवासी हैं। कुसौंधी बाजार में उनकी किराना की दुकान है। बताया जाता है कि व्यवसायी ठाकुर प्रसाद गुप्ता बाइक से शुक्रवार की सुबह लहना वसूली के लिए निकले थे। वह सिंगहा गांव के बगल के गांव बगही से लहना वसूल कर लौट रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने गांव के चंवर में उनकी बाइक को रोक दिया। फिर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर एक अपराधी ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की तहकीकात की। थानेदार रामसेवक रावत ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com