जीजा साली का ऐसा ईश्क : लड़की ने कहा- कैद मंजूर है, लेकिन जीजा से जुदाई नहीं

पटना.बीवी से वेवफाई कर साली से दिल लगा दो माह से फरार जीजा-साली को मालसलामी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों से पूछताछ कर पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। मालसलामी थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि भैसानी टोला के महेश प्रसाद की पत्नी संगीता देवी ने 16 नवंबर को दर्ज प्राथमिकी में बताया कि बड़ी पुत्री सीमा कुमारी की शादी आलमगंज थाना क्षेत्र के चैलीटाड़ निवासी अशोक साव के पुत्र पवन कुमार से किया।
दामाद होने के कारण पवन बराबर घर पर आया-जाया करता था। दामाद जब भी घर पर आता तो 14 वर्षीया छोटी पुत्री स्वीटी से बातचीत के दौरान हंसी मजाक किया करता था। इन दोनों के बीच के मजाक पर आपत्ति जताते हुए अक्सर दोनों को मना करती थी। इसी बीच दामाद ने साली को छुपाकर एक मोबाइल फोन दे दिया। दोनों लुकछिप मोबाइल पर घंटों बातें किया करते थे।
मां ने बताया कि छह अक्टूबर 2017 को 12 बजे दिन में दामाद पवन ने छोटी बेटी स्वीटी को बुलाया और ले भागा। परिजनों ने पुत्री को काफी खोजा लेकिन पता नहीं चल सका। कुछ लोगों ने बताया कि दोनों को साथ देखा गया है। दोनों शादी की नीयत से कहीं बाहर चले गए हैं। इधर जीजा-साली के फरार होने के बाद पवन की पत्नी यानी मेरी बड़ी पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
गिरफ्तारी के बाद जीजा पवन ने मालसलामी थाना में बताया कि इसी वर्ष उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही बीवी के व्यवहार के आजिज आकर साली से दिल्लगी करने लगा। दोनों हंसी मजाक के दौरान बातों की तमाम शालीनता लांघ जाते थे।
साली भी जीने मरने की कसमें खाने लगी। दोनों के बीच बढ़ती मोहब्बत को देखकर परिवार के लोग विरोध कर प्यार पर पहरा लगाने लगे। इससे दोनों के बीच प्यार और गहरा होता गया। दोनों अपनी नई दुनिया बसाने के लिए दिल्ली चले गए। वहां पति-पत्नी के रूप में रहने लगे।
इस बीच पता चला कि दोनों पर मुकदमा हो गया है। तब चुपचाप दोनों चैलीटाड़ स्थित घर पहुंचे। पुलिस इन्हें यहीं से गिरफ्तार कर मालसलामी थाना ले आई। इधर गिरफ्त में साली ने पुलिस के समक्ष कहा कि कैद मंजूर है लेकिन पति बने जीजा से जुदाई नहीं।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com