सीवान : सांसद ने किया सड़क सह नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास

सीवान:
जिला मुख्यालय के वार्ड नं. 38 मखदूम सराय में ‘सीवान नगर परिषद’ के सौजन्य से होने वाले नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास माननीय सांसद श्री ओमप्रकाश यादव ने किया। 6,81,000 रुपये (प्रस्तावित राशि) की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य बनने वाली सड़क एवं नाला रामनाथ साह के घर से माँ दुर्गा मंदिर होते हुए ओसिहर सिंह के मकान तक बनाया जाएगा। उक्त अवसर पर सीवान के माननीय सांसद श्री ओमप्रकाश यादव के साथ नगर परिषद सभापति श्री मती सिन्धु सिंह, पूर्व पार्षद धंनजय सिंह, पार्षद सलिम सिद्बिकी पिंकू, रंजना श्रीवास्तव, अमित कुमार सोनु, अशोक यादव एवं अजय चौधरी के साथ साथ वार्ड नं. 38 के दर्जनों लोग उपस्थिति रहें।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed