हाय रे बिहार! भगवान बुद्ध की धरती पर डायन कह कर पीटी गई महिला

बिहार कथा न्यूज नेटवर्क.गया. कोठी थाना के देवरिया गांव में गुरुवार को इंसानियत उस समय शर्मसार हो गई, जब सरेआम महिला को डायन बताकर पीटा गया। महिला डायन है, यह दावा एक ओझा ने किया था, ओझा गिरफ्तार हो गया लेकिन बाद में फरार भी हो गया. जानकारी मिलने पर वहां पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार होना पड़ा। पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस ने बताया कि गांव में एक बच्चे की एक सप्ताह पहले मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना था कि अनिल प्रसाद की पत्नी देवंती देवी डायन है। उसने जादू-टोने से बच्चे को मार दिया है। इसे सिद्ध करने को झारखंड से आधा दर्जन ओझा को बुलाया गया था। गांव के लोग एक स्थान पर एकत्रित हुए और महिला को बुलाया गया। ओझा उसे डायन बता रहा था कि गांव वाले महिला की पिटाई करने लगे। जब ग्रामीणों की पिटाई से महिला अचेत हो गई तो उसके पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को ग्रामीणों की चंगुल से मुक्त कराया।
वहां बैठे ओझा को गिरफ्तार किया तो ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए बल प्रयोग किया। घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने आधा दर्जन ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। इमामगंज के डीएसपी नंदकिशोर रजक ने बताया कि महिला को डायन बताकर पीटा गया है। उसे अचेत अवस्था में इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। ओझा की गिरफ्तारी पर ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिससे ओझा फरार हो गए।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com