गोपालगंज : समान काम, सामान पगार के लिए दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे गोपालगंज के शिक्षक समेत अनेक कर्मचारी

बिहार कथा.गोपालगंज. समान काम के लिए समान वेतन का लाभ, आशा- आंगनवाड़ी को वेतनमान, सरकारी कर्मचारियों केंद्रीय वेतनमान सहित कई मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ से संबंधित संगठन बिहार राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ, बिहार प्रदेश प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ, बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ , बिहार राज्य आशा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, विकास मित्र संघ, रसोईया संघ सहित कई संघों के लाखों कर्मचारी पहुंचेंगे दिल्ली। उक्त जानकारी भारतीय मजदूर संघ की बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश महामंत्री उमा प्रसाद वाजपेयी ने दी। श्री वाजपेयी ने कहा कि बैंक , डॉक, रेलवे , दूरसंचार विभाग के कर्मचारी भी भाग लेंगे प्रदर्शन में। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री श्री वाजपेयी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ श्रमिक के अधिकार के लिए सरकार को भी झुकाने से पीछे नहीं होगा। देश का श्रमिक खुशहाल होगा तभी देश का विकास होगा। बैठक की अध्यक्षता जिला मंत्री राकेश भारती संचालन कुशनारायण ने किया। बैठक को मजदूर नेता अमरेंद्र कुमार , सुरेंद्र पांडे , राजन शर्मा, दीपक कुमार, मनीष कुमार, अनुज कुमार ,आदि ने संबोधित किया।
नए पदाधिकारी हुए मनोनीत
बिहार कथा : बिहार प्रदेश प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ गोपालगंज के जिला अध्यक्ष रणदीप कुमार सिंह ने संगठन का विस्तार करते हुए सुमन कुमारी को महिला शिक्षिका प्रमुख , विनय कुमार माझी को कला-संस्कृति प्रमुख तथा ओम प्रकाश माली को कला-संस्कृति सह प्रमुख के पद पर मनोनीत किया। मनोनीत किए गए पदाधिकारी को सारण प्रमंडल अध्यक्ष नगनारायण सिंह , अमरेंद्र प्रधान, विनय कुमार , जितेंद्र साह , नीरज कुमार, नीरज पांडे , शंभू तिवारी, मनीष कुमार , अनुज पांडे , मनोज राम आदि ने बधाई देते हुए कहा कि इनकी नेतृत्व में संगठन का विस्तार होगा।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com