पति ने किया अवैध संबंध का विरोध, पत्नी ने यार के साथ गला काट कर मारा डाला

बिहार कथा. कटिहार.कहा जाता है कि पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास और आत्मीयता का होता है। लेकिन जब इस रिश्ते के बीच ‘वो’ आ जाता है तो कई घर बर्बाद हो जाते हैं। ताजा मामला बिहार के कटिहार जिले का है, यहां अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, कटिहार जिले के फलका थाना के बर्बरिया गांव में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 55 वर्षीय पति की गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पत्नी कंचन देवी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका सहयोगी फरार है। भोपाल मण्डल भोपाल ने 3 शादी की थी। कंचन उसकी दूसरी पत्नी है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। वहीं महिला का अवैध सम्बन्ध कुछ लोगों के साथ होने की बात पुलिस कह रही है। अवैध सम्बन्ध के कारण पति पत्नी में विवाद था।
Related News

हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More

गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More
Comments are Closed