गोपालगंज : रेवतिथ हाई स्कूल में विज्ञान मंडली का आयोजन


बैकुंठपुर ( गोपालगंज ):

बैकुण्ठपुर प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवतीथ में विज्ञान मंडली सभा का आयोजन शनिवार को किया गया | जिसमें स्कूली बच्चों व उत्तर प्रदेश से आए वैज्ञानिकों ने अपने द्वारा किये गये वैज्ञानिक प्रदर्शनी को प्रदर्शित किया प्रदर्शनी के माध्यम से स्कूली बच्चों को विज्ञान एवं गणित के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया | कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया | कार्यक्रम के माध्यम से वैज्ञानिक इंजीनियर आशीष अमृतात्म एवं चैतन्य निषाद ने बच्चों को छोटे-छोटे आविष्कारों के बारे में तकनीकी रूप से जानकारी दी | तथा गणित के जरिए विज्ञान के प्रति उनका रुझान भी बढ़ाया | बाल वैज्ञानिक विवेक कुमार ने अपने आविष्कारों में पम्प सेट बैटरी द्वारा संचालित मोटरसाइकिल की प्रदर्शनी की जिसपर स्कूली बच्चों ने जोरदार ताली बजाकर स्वागत किया। विवेक कुमार ने किसानों की समस्याओं पर ‘घाघ कवि की कहावतों का आज के परिवेश में कितनी सही है, इस परियोजना से मौसम की भविष्यवाणी की गई है ।कार्यक्रम का आयोजन छात्र नेता सौरभ कुमार दुबे की ओर से किया गया था | मौके पर जिला पार्षद विजय बहादुर यादव , छात्र संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश पटेल , अभय पांडे , बीडीसी बिकू सिंह , विक्की सिंह ,टाइगर राजपूत ,मितूल सिंह ,मुखिया सुनील सिंह ,प्रिंस कुमार सिंह ,डब्लू ओझा ,अवनिश कुमार, गौरव दुबे ,रिंकू सिंह, दीपक कुमार रितिक तिवारी ,मनीष कौशिक, अंकुर तरुण, मिट्ठू ,ददन, प्रदीप, अविनाश कुमार विकास कुमार सूरज कुमार सहित कई लोगों ने विज्ञान प्रदर्शनी में अहम भूमिका निभाई | कार्यक्रम की अध्यक्षता भरत दास एवं मंच संचालन युवा छात्र नेता मनीष कुमार ऋषि ने की |कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथी के रूप में त्रिभूषण प्रसाद भी शामिल थे |






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com