Tuesday, May 29th, 2018

 

बिहार सरकार ने ‘चपरासी’ शब्द पर गलाया बैन, गु्रप ‘डी’ के पद खत्म

पटना. बिहार सरकार में अब चतुर्थ वर्गीय अथवा समूह घ शब्द का प्रयोग नहीं किया जाएगा। ना ही अनुसेवक, आदेशपाल और चपरासी शब्दों का प्रयोग होगा। इनकी जगह कार्यालय परिचारी अथवा परिचारी (विशिष्ठ) शब्द का प्रयोग होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय हुआ। कैबिनेट में कुल 21 प्रस्तावों पर मंजूरी मिली। बैठक के बाद कैबिनेट सचिवालय के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि इसी प्रकार अब ग्रेड पे की जगह वेतन स्तर शब्द का प्रयोग होगा। इसीRead More


यूपी एटीएस में तैनात बिहार के एएसपी ने खुद को मारी गोली

बिहार कथा न्यूज नेटवर्क.पटना. उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज अपने कार्यालय में खुदकुशी कर ली। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार ने बताया कि सहायक पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी ने सरकारी हथियार से खुद की कनपटी पर गोली मार ली। उन्होंने अपने कार्यालय में दोपहर लगभग पौने एक बजे खुदकुशी कर ली। साहनी 1992 बैच के प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी थे। कुमार ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि साहनी ने ऐसा कदम क्यों उठाया। मिलीRead More


Gopalganj; प्रखंड मुखिया संघ के दरवाजे पर अंधाधुंध फायरिंग, मुखिया पुत्र की मौत

Gopalganj.उचकागांव। उचकागांव की बलेसरा पीड़रा गांव में धावा बोल कर एक बाइक पर सवार पर तीन बदमाशों ने मुखिया व प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष महातम चौधरी के दरवाजे पर अंधाधुंध फायरिंग कर चार लोगों को जख्मी कर दिया। इलाज के क्रम में गंभीर रूप से जख्मी मुखिया पुत्र सत्येन्द्र यादव की सदर अस्पताल में मौत हो गई। फायरिंग में जख्मी होने वालों में मुखिया ,उनकी पत्नी व परिवार का एक अन्य सदस्य शामिल हैं। मंगलवार की शाम को लगभग सवा सात बजे मुखिया महातम चौधरी अपने दरवाजे पर बैठेRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com