Friday, July 29th, 2016

 

तीन लाख में बेच दिया चार महीने का बेटा

बिहार कथा न्यूज नेटवर्क सासाराम। बिहार के रोहतास जिले में एक महिला और दो अन्य को उसके चार माह के बेटे को तीन लाख रुपये में कथित तौर पर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शहर पुलिस थाना के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि भारतीगंज इलाके की निवासी सुनीता देवी ने कल अपने चार माह के पुत्र को गाजियाबाद निवासी प्रिया पांडे को तीन लाख रुपये में बेच दिया। बाद में उसका मन बदल गया और उसने प्रिया से अपना बेटा वापस मांगा। प्रिया ने पुलिस मेंRead More


कम पड़ी सरकार की तैयारी, बिहार में बाढ़ से अबतक 26 की मौत,22 लाख लोग प्रभावित,बाढ़ में सेल्फी और दौरे का ट्रेंड

बिहार कथा न्यूज नेटवर्क गोपालगंज/पटना। बिहार में बाढ़ से अबतक 26 लोगों की मौत हो गयी जबकि 22 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में कोसी समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने आज बताया कि अकेले किशनगंज में बाढ़ की वजह से आठ लोगोंं की मौत हो गई जबकि पूर्णिया में सात अन्य कालकवलित हो गए। कटिहार और मधेपुरा जिले में दो दो व्यक्तियों की जान चली गयी। अररिया एवं सहरसा में एक एक व्यक्ति बाढ़ में अपनी जान गंवायी।Read More


सिवान : जिस स्कूल ने दिए बिहार को सबसे पावरफुल आईएएस, वहीं छेड़ी जा रही लड़कियां

राजेश कुमार राजू  सिवान। बिहार में शिक्षा और शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं। बावजूद इसके आज तक बिहार में शिक्षा की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। ताजा मामला है बिहार के गृह सचिव आमिर शुभानि के गृह प्रखंड के उस स्कूल का है, जहां कभी खुद गृह सचिव ने अपनी शिक्षा ग्रहण किए थे। आज वो स्कूल बदहाल स्थिति में है। यहां बच्चे खौफ में पढ़ाई करने को मजबूर है। क्षेत्र के सबसे पुराने जीएम हाईस्कूल की हालत यह है किRead More


गोपालगंज में हाजियों की ट्रेनिंग इतवार को, जानिए हज की तीन फर्ज

सरफरोज अहमद हथुआ-गोपालगंज (बिहार कथा)। गोपालगंज से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का प्रशिक्षण 31 जुलाई रविवार को होगा। रविवार को गोपालगंज मर्कज में सुबह 9 बजे से ट्रेनिंग शुरू होगी। फिर गोपालगंज के हज यात्रियों को 4 अगस्त से हज भवन पटना जाना होगा। हज यात्रियों को 6 अगस्त को पहली फ्लाइट हज के लिए उड़ान भरेगी। गोपालगंज में 2015 में सिर्फ 85 लोग हज के लिए गए थे। इस बार यानी2016 में यात्रियों की संख्या बढ़ कर 114 हो गई है। ज्ञात हो कि हज में तीनRead More


थावे में सिरफिरे आशिक ने किशोरी का गला रेता, फिर सुसाइड की कोशिश

राणा विजय, गोपालगंज।  एक सिरफिरे आशिक ने पहले किशोरी की चाकू मारकर हत्या कर दी उसके बाद खुद की गर्दन रेतकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना के पिठौरी गांव की है। एसडीपीओ मनोज कुमार के मुताबिक रीना (परिवर्तित नाम) शर्मा दसवीं की छात्रा थी। वह शुक्रवार को रोज की तरह अपने दोस्तों के साथ कोचिंग करने के लिए धोबवालिया गांव जा रही थी। तभी पहले से रास्ते में खड़े बबलू यादव ने उसे रोकने की कोशिश कीRead More


घर में घुस कर मिटाई हवस की आग, पंचायत में नहीं किया इंसाफ, थाने पहुंची पीड़िता

बेगुसराय। बलात्कार की शिकार महिला को जब पंचायत में न्याय नहीं मिला तो वह थाने पहुंच गयी। महिला के थाने पहुंचते ही हड़कम्प मच गया। घटना बखरी थाना क्षेत्र की है जहां एक शादीशुदा महिला ने अपने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी बहोरचक निवासी रामविलास शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला ने थाने में दिए गए आवेदन में कहा कि घटना 22 जुलाई के रात की है, जब वह अपनेRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com