May, 2015

 

विवाह से पहले तलाक

बिहार कथा. पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। जनता परिवार के महाविलय के कयासों के बीच जदयू ने यह साफ कर दिया है कि वह राजद के साथ विलय नहीं करेगी। अब जदयू विलय की जगह मात्र गठबंधन की बात कर रहा है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने वशिष्ठ नारायण ने रविवार को कहा अब महाविलय नहीं, गठबंधन होगा। सिंह ने कहा कि जनता परिवार के महाविलय की बात फिलहाल टल गई है। सहयोगी दल अब आगामी विधान सभा चुनाव गठबंधन में ही लड़ेंगे। पार्टीRead More


श्रीकांत हत्याकांड : चवन्नी किलर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर

 सीवान/गोपालगंज/छपरा। भाजपा नेता श्रीकांतहत्या कांड में गत 26 फरवरी को सुपारी किलर शैलेंद्र यादव की गिरफ्तारी और 11 अप्रैल को विकास पाल सिंह वर्फ विक्की की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली थी। विकास की गिरफ्तारी से श्रीकांत हत्याकांड के कई राज खुले थे। इसके बाद पुलिस ने शीघ्र ही मुख्य किलर अमित उर्फ चवन्नी सिंह व राजद नेता उपेंद्र सिंह की शीघ्र गिरफ्तारी की बात कही थी, लेकिन अब तक पुलिस खाली हाथ है और इनकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। यह दोनों हीRead More


कर्ज से दबे किसानों के भाग्य से खेल रहे अधिकारी

गोपालगंज : ओलावृष्टि तथा बारिश में किसानों की फसल इस बार 90-100 फीसदी तक बरबाद हुई। जिन किसानों ने कर्ज लेकर गेहूं की खेती की थी, उनकी लागत भी डूब गई। फसल की कटनी में लगनेवाली राशि की भी भरपाई नहीं हो पाई। फसल क्षतिपूर्ति में अधिकारियों ने ब्लॉक में बैठ कर किसानों के जले पर नमक छिड़कने का काम किया. जिन किसान ने बैंक से केसीसी लेकर गेहूं की खेती की थी, उन्हें फसल बीमा की राशि से उम्मीद थी। जिले के किसानों ने बैंकों से 98 करोड़ कीRead More


मिट्टी के टीले में दब कर तीन बच्चों की मौत

सीवान सिसवन प्रखंड के भगनुआ गावं में तलाब के किनारे मिट्टी का टीला गिरने से तीन बच्चो की मौत हो गई है और तीन बच्चे घायल हो गए है। बतया जाता है की भगनुआ गावं में तालाब के किनारे जेसीबी से मिटटी काट टीला बना के मिट्टी को एकत्र किया गया था। तभी गावं के ही कुछ बच्चे वहाँ खेलने गए हुए थे और गड्ढÞे में जमी पानी से नहा रहे थे तभी मिट्टी का टीला गिर गया जिसमे 6 बच्चे दब गए। वहीं ग्रामीणो ने तीन बच्चे को बचाRead More


आखिर लालू के साथ मंच पर क्यों नहीं आ रहे सुशासन बाबू

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद एक बार फिर मंच साझा नहीं करेंगे। इससे जदूय और राजद के साथ आने में आ रही अड़चनों को लेकर जारी अटकलों का बाजार और गर्म हो गया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के साथ नीतीश और लालू को पटना के गांधी मैदान में शनिवार को आयोजित निषाद महारैली में भाग लेना था। इस रैली को आगामी सितंबर-अक्टूबर में बिहार विधानसभा चुनाव के कारण उनकी एकजुटता के रूप में देखा जा रहा था। नीतीश इस रैली काRead More


महिलाओं ने किया शराब जब्त, पिटाई की डर से भागे शराबी

कृष्णकांत मिश्रा,बेतिया प्रशासन के मुंह पर करारा तमाचा उस समय लगा जब दोमाठ पंचायत की महिलाओं ने शनिवार को शराब बंदी को लेकर ठोस कदम उठाया। सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने शनिवार को पंचायत में चल रहे शराब की दुकानों को जबरन बंद कराया और शराब जब्त कर उसे लेकर थाने पहुंची। गौनाहा प्रखंड के दोमाठ पंचायत की महिलाएं विगत एक सप्ताह से शराब बंदी को लेकर अभियान चला रही है। 24 मई को मुखिया सुषमा देवी, सरपंच रामप्रभा देवी के नेतृत्व में सैंकड़ों महिलाओं ने शराबबंदी को लेकरRead More


बिहार के गांवों में हैं शहरों से अधिक पढ़ाकू

रविशंकर सिंह.पटना।   शहरवासियों की तुलना में गांव के लोग साहित्यिक किताबें पढ़ने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। शहर वालों ने सात महीने में जितनी किताबें खरीदी, उसकी तुलना में डेढ़ गुना से अधिक किताबें ग्रामीण बिहार के पाठकों ने तीन महीने में ही खरीद ली। ए आंकड़े नेशनल बुक ट्रस्ट की सचल पुस्तक प्रदर्शनी में किताबों की बिक्री से प्राप्त हुए हैं। इस दौरान शहरियों ने कुल 7069 और गांव के लोगों ने 11 हजार 819 किताबें खरीदी। यही नहीं, पिछले वित्तीय वर्ष में 165 लोग बुक क्लबRead More


भाभी से थे अवैध रिश्ते, विरोध पर जिंदा जलाया

बिहारशरीफ। बिहार के बिहारशरीफ जिले के रहुई थाना क्षेत्र के निजाय गांव मे एसटीएफ के जवान द्वारा अपने घर वालों के सहयोग से पत्नी की जलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। हत्या का कारण मृतका द्वारा पति के अवैध संबंध का विरोध करना बताया जा रहा है। मृतिका के भाई नूरसराय थाना क्षेत्र के गनपुरा निवासी सिंकू कुमार ने बताया कि वर्ष 2009 मे उसकी बहन मालती की शादी महेश यादव के साथ हुई थी। उसे दो बच्चा भी है। महेश बिहार एसटीएफ का जवान है। उसनेRead More


बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश के साथ जाएगी कांग्रेस

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीतीश कुमार के साथ चुनावी मैदान में जाएगी। यह फैसला पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का है। इसकी आधिकारिक घोषणा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मुहर लगने के बाद पार्टी की तरफ से की जाएगी। फैसले के पीछे एक मात्र मकसद विधानसभा चुनाव में हर हाल में भाजपा को रोकने की है। तय कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। करीब घंटे भर चली बातचीत में राहुल गांधी ने बिहार केRead More


बेटी की दहेज के लिए बाप ने लूटा बैंक

सत्य प्रकाश भागलपुर. बेटी की शादी के लिए दहेज देने में सालों से जमा किए गए पैसे कम पड़ जाते हैं, कई बार तो जमीन तक बेचने की नौबत आ जाती है। बिहार के भागलपुर जिले के एक बाप को भी बेटी की शादी के लिए दहेज के पैसे जुटाने थे। दहेज के लिए पैसा नहीं जुटने पर उसने बैंक को ही लूट लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिहार ग्रामीण बैंक के मुख्य शाखा से लूटे गए 50 लाख रुपए में पुलिस ने 6 लाखRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com