Sunday, March 29th, 2015

 

मैसूर में बिहार के छात्रों को जान से मारने की मिल रही धमकी

पटना।सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी) मैसूर, कर्नाटक में पढ़ रहे बिहारी छात्रों को वहां के स्थानीय छात्र प्रताड़ित कर रहे हैं। कॉलेज में रोजाना छात्रों से मारपीट की जा रही है। स्थानीय असमाजिक तत्व भी इसमें शामिल हैं। छात्रों का कहना है कि उन्हें कॉलेज प्रशासन की ओर से भी कोई सहायता नहीं मिल रही है। कॉलेज में बिहार के 150 से अधिक छात्र हैं। ये छात्र बिहार में पटना, गया, समस्तीपुर, छपरा, बेगूसराय, नवादा, गोपालगंज, बिहारशरीफ, कैमूर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर आदि के हैं। छात्रों ने बिहारRead More


प्यार की ऐसी सजा, पीट-पीट कर युवक की हत्या,लाश को मक्के की खेत में फेकी

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले कृत्यानंद थानांतर्गत बनियापट्टी गांव में बीती रात्रि कथित प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मृतक युवक का नाम विवेक कुमार (25) है जिसका शव रविवार सुबह सड़क किनारे मक्के के एक खेत से बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि युवक की हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 107 को जाम कर रखा है जिससे पूर्णिया और सहरसा जिला के बीच आवागमन ठप हो गया है। पुलिसRead More


दस साल से धूल फांक रही भोजपुरी की फाइल

आठवीं अनुसूची में शामिल करने का विषय लंबित, विश्व में चार करोड़ से ज्यादा लोग बालते हैं भोजपुरी, नेपाल, मारिशस, श्रीलंका, फिजी, थाईलैंड, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो समेत भारत के पूर्वाचल, झारखंड, दिल्ली सहित कई शहरों में हैं भोजपुरी भाषी बिहार कथा, नई दिल्ली। सीताकांत महापात्र समिति की रिपोर्ट पेश किए जाने के 10 वर्ष गुजरने और संसद में पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के आश्वासन के बावजूद भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं किया जा सका है, साथ हीRead More


भाजपा और राजग के साथ समझौता कर सकते मांझी

पटना। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के साथ मिलकर हिंदुस्तान अवामी मोर्चा (हम) बनाने वाले पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि राजद और जदयू छोड़कर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले या बाद में भाजपा और राजग के साथ गठबंधन कर सकते हैं। नरेंद्र ने अपने आवास पर आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राजद और जदयू छोडकर इस वर्ष के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा और राजग के दो घटक दलों लोजपा एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक समता पार्टी के साथRead More


नीतीश के लिए बंगला खाली नहीं कर रहे मांझी

  पटना. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी राज्य के मुख्यमंत्री के लिए तय सरकारी आवास यानी पटना के एक, अण्णे मार्ग स्थित बंगले को खाली नहीं कर रहे हैं। मांझी को इस्तीफा दिए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। मांझी ने बंगले को खाली करने के लिए शर्त रख दी है। मांझी का कहना है कि अगर नीतीश कुमार 7, सर्कुलर रोड का घर छोड़ दें तो वे 1, अण्णे मार्ग को खाली कर देंगे। इस बारे में मांझी ने कहा, ‘मुझे यह बंगला खालीRead More


दो र्इंट भट्टा मजदूरों को गोलियों से भून डाला

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिला के घोषी थानांतर्गत मदनपुर गांव में तीन अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने आज सुबह उत्तर प्रदेश निवासी दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि मृतकों के नाम मोहन कुमार और विजय लाल हैं जो उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिला के करारी थानांतर्गत रकस्वारा गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि ये दोनों मजदूर स्थानीय र्इंट भट्टा में काम करते थे। घोषी थानाध्यक्ष अभय कुमार ने इन मजदूरों की हत्या उक्त र्इंट भट्ठा मालिक से किसी की दुश्मनी कीRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com