Wednesday, March 4th, 2015

 

नीतीश का सहयोगी अनंत सिंह मोकामा का ‘डॉन’,दर्ज हैं 150 मामले

वेद प्रकाश बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी सहयोगी अनंत सिंह अपने ब्लॉग पर खुद को ‘छोटे सरकार’ कहता है। शायद वह यह जताना चाहता है कि उसके द्वारा किए जाने वाले अपराध बुराई के खिलाफ और अच्छाई के हक में होते हैं। न्याय हासिल करने के लिए जहां कई बार अंतहीन प्रतीक्षा करनी पड़ती है, उसने इसे जल्दी हासिल करने का जरिया अपना लिया है और वह जरिया है बंदूकें एवं ङ्क्षहसा। उसने अपने भाई को मारने वाले नक्सलवादी समर्थकों का कत्ल कर दिया था। मोकामा में इसRead More


केरल से आईं सिस्टर जंगल में संवार रहीं बच्चियों की किस्मत

सुजीत कुमार वर्मा बिहारशरीफ. केरल से आईं सिस्टर रोज राजगीर के जंगल में रह कर दलित, महादलित और विकलांग बच्चियों की किस्मत संवार रही हैं। सड़क से करीब तीन किलोमीटर अंदर घने जंगल में पहाड़ की तलहटी में 2001 में उन्होंने चेतनालय नामक संस्था की नींव रखी थी। तब ए जंगल नक्सलियों की पनाहगाह था। आज भी जंगल में नक्सलियों के रहने की बात कही जाती है। शुरुआत में हसनपुर गांव की पांच बच्चियों को इन्होंने अपने साथ रखा था और आज यहां डेढ़ सौ से भी अधिक बच्चियां रहRead More


आज भ्रष्टाचार है मुकाबिल…

संजय स्वदेश गुलाम भारत में अखबारों का चलन आजादी के आगाज के लिए हुआ था। तब एक छोटी सी खबर बड़े बड़ों की चूलें हिला देने के लिए काफी हुआ करती थीं। तभी तो अकबर इलाहाबादी कहते थे कि खीचों न कमानों को, न तलवार निकालो, जब तोप मुकाबिल हो तो अखबार निकालो..। आजाद भारत में हालात बदल चुके हैं। जिन अखबारों ने भारत की आजादी में जंग ए सिपाही की तरह काम किया, आज वह विज्ञापन के आगे नतमस्तक हो चुके हैं। आजादी के पहले के गिने चुने अखबारRead More


जमीन विवाद में खदेड़ कर मारी गोली

बेगूसराय। बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के हरर्ख मोहल्ले की है। हरर्ख मोहल्ले के 45 वर्षीय अशोक सिंह जब अपने घर के पास एक शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे थे। तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली चलानी शुरू कर दी। गोली चलने के बाद अशोक सिंह वहां से भागने लगे, जिसके बाद पांचों अपराधियों ने उन्हे खदेड़ कर घेर लिया अंधाधुंध गोली मार दी। कई गोली उन्हें लगी, जिससे उनकी मौत मौके परRead More


कौन सा गुल खिलाएंगे ओम प्रकाश सिंह

बिहार कथा/गोपालगंज पिछले दिनों मंगल पांडे से ओमप्रकाश सिंह की गोपनीय मुलाकात अखबार के एक कॉलम में आई और यहां फेसबुक पर वायरल हो गई। पर जो खबर नहीं छपी वह जानिए….मंगल पांडे ने अनेक लोगों को टिकट का आश्वासन दिया है, वे चुनाव तक संगठन में अभी इसी पद पर बने रहेंगे, यह दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद तय होंगे….बिहार के भाजपा संगठन में भारी फेरबदल होने वाला है। लिहाजा, मंगल बाबा से ओमप्रकाश सिंह के मिलन का राजनीतिक भू्रण तैयार होगा भी या नहीं, अभी इसी पर संशयRead More


पान के साथ मुफ्त में कंडोम

पटना। नंदलाल साह बिहार में कटिहार जिले के फल्का बाजार में पान की दुकान चलाते हैं। साह पान की दुकान से ही लोगों को एड्स और जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक करने के लिए बिल्कुल नया तरीका अपनाया है। इनकी दुकान पर जो भी ग्राहक पान के लिए आता है उसे मुफ्त में कंडोम देते हैं। नंदलाल हर एक पान के साथ एक कंडोम ग्राहक को मुफ्त में देते हैं। नंदलाल ने कहा, कंडोम आॅफर के कारण लोगों का दुकान के प्रति आकर्षण बढ़ा है और साथ में बढ़ती आबादीRead More


पूजास्थल को लेकर पुलिस पब्लिक में भिड़ंत

भागलपुर। जिले के नया टोला ओलपुरा गांव में अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति के भूखंड का अतिक्रमण कर बनाए गए पूजास्थल को हटाने गयी पुलिस के साथ झड़प में कल रात छह पुलिसकर्मी सहित करीब 12 लोग जख्मी हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि झड़प में घायल हुए लोगों को कहलगांव अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपजार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में 22 नामजद और करीब सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना मेंRead More


इंटरमीडिएट की छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंका

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढी जिला के बरगैनिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के इंटरमीडियेट की एक छात्रा के चेहरे पर तेजाब फैंकने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस उपाधीक्षक :सदर: एमएन उपाध्याय ने बताया कि इंटरमीडियेट की छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंकने वाले मोहम्मद आशिक नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडिता अपने नाना के घर में रहा करती है और उक्त व्यक्ति ने आज उसके घर का दरवाजा खटखटाया और छात्रा के दरवाजा खोलने पर उस पर अचानक तेजाब फेंककर फरार हो गया। उन्होंने बतायाRead More


जंगली हाथी के रौंदने से तीन की मौत

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढी जिला में पडोसी देश नेपाल के वन से भटककर पहुंचे एक जंगली हाथी ने पिछले 24 घंटे के भीतर छह लोगों को रौंद दिया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद एस ने बताया कि हाथी ने पिछले 24 घंटे के दौरान रौंदे जाने के कारण दो लोगों की बाजपट्टी थाना और परिहार थाना क्षेत्र में मौत हो गयी है, जबकि हाथी द्वारा कुचले गए एक व्यक्ति ने भी दम तोड दिया जिसकी अभी तक पहचान नहींRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com