सिवान : प्रेमचंद्र का मनाया गया जयंती समारोह

भोजपुरी विश्व परिषद द्वारा जिला परिषद सभागार में बहुत ही धूमधाम से प्रेमचंद का142 वा जयंती समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ मनु राय के संयोजकत्व में किया गया। इस अवसर पर प्रेमचंद की रचनाओं पर संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन तथा मुशायरा आयोजन किया गया। 10:30 बजे मुख्य अतिथि आर एन यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन उमाशंकर साहू ने किया। जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव ने प्रेमचंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। जेड ए इस्लामिया कॉलेज के व्यख्याता अशोक प्रियम बद में प्रेमचंद के साहित्य प्रेमचंद द्वारा रचित रचनाओं के गुण तत्वों के बारे में प्रसिद्ध लोगों को बताया। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय की व्याख्याता डॉक्टर प्रोफेसर सीमा शर्मा ने प्रेमचंद की कृतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रेमचंद् ने आम लोगों तक साहित्य की पहुंच बनाई। उन्होंने सरलतम भाषा का प्रयोग किया ।वे चाहते तो अलंकृत भाषाओं का भी प्रयोग कर सकते थे लेकिन उनका उद्देश्य अपनी रचनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का था, जिसमें वे शत-प्रतिशत सफल रहे।इस समारोह में बिहार के कोने-कोने से तथा नेपाल से भी लोग पधारे हुए थे। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता डॉक्टर नंदलाल मणि त्रिपाठी वरिष्ठ साहित्यकार गोरखपुर ,डॉ अशोक प्रियम्बद वरिष्ठ साहित्यकार सिवान, डॉ कमल किशोर कमल वरिष्ठ साहित्यकार पटना, डॉक्टर उमेश कुमार पटेल आकाशवाणी गोरखपुर तथा श्रवण कुमार शाह नेपाल थे। दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन मुशायरा का आयोजन किया गया जिसमें डॉ ऐनुल बरोलवी छपरा , स्वराकक्षी स्वरा खगड़िया, डॉक्टर शंभू यादव संगम सिवान ,सुभाष यादव गोरखपुर ,डॉक्टर सत्येंद्र सिताबदियारावी, डॉक्टर कन्हैया लाल गुप्त किशन, लता पराशर पटना, परवाना सीवानी सिवान, फिरोज अशक लक्ष्मीगंज, शुभम सहारा माझी सारण, इफ्तेहार हसन बांका, प्रज्ञा पुष्प सिवान ने अपनी रचनाएं प्रस्तुति की। साहित्यकारों ने आयोजन समिति के मंसूर आलम, डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव, बाल कुमार शाह, डॉक्टर इरशाद अहमद, कुणाल आनंद, सुभाष राय, देव प्रकाश सिंह देव, मुन्ना कुमार, मुकेश राजभर ,यशवंत सिंह, दीपक कुमार प्रसाद, आनंद प्रकाश, सुरेंद्र कुमार, राघवजी राय, श्रीनिवास चौधरी, राजन कुमार ,अजीत कुमार, अभिषेक भारद्वाज ,डॉ शमशेर अहमद, मोहित शर्मा एवं राजेश यादव को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु साधुवाद एवं धन्यवाद दिया।प्रेमचंद की 142 वी जयंती समारोह के सफल आयोजन हेतु कार्यक्रम के संयोजक डॉ मनु राय को धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर जनार्दन सिंह, प्रोफेसर प्रियरंजन ,रंजीत शाही,संजय कुमार गुड्डू, गुड्डू प्रो पारसनाथ सिंह, समाजसेवी सुबोध सिंह, मनीष सिंह ,गोलू सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com