चंद मिनटों के अंतराल पर पति-पत्‍नी ने तोड़ा दम, इन दो जोड़ों की बनेगी मिसाल

गजब! चंद मिनटों के अंतराल पर पति-पत्‍नी दोनों ने तोड़ा दम, पटना के इन दो जोड़ों की बनेगी मिसाल

पटना/दानापुर/फतुहा, जागरण से साभार. भारतीय यानी हिंदू परंपरा में शादी को जन्‍म-जन्‍म का बंधन माना जाता है। यही वजह है कि भारतीय समाज में तलाक और विवाह-विच्‍छेद जैसी चीजें पहले तो बिल्‍कुल ही नहीं देखने को मिलती थीं। भारतीय दंपती आखिरी सांस तक एक-दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाते हैं और इसे निबाहते भी हैं। लेकिन पटना में सोमवार को दम तोड़ने वाले दो दंपतियों ने जिस तरह से एक-दूसरे का साथ निभाया, वह तो अपने आप में एक मिसाल है। जी हां, पटना में एक नहीं, बल्कि दो जोड़ों के साथ ऐसा हुआ कि पति और पत्‍नी दोनों ने कुछ मिनटों के अंतराल पर दम तोड़ दिया। इनमें पहला मामला फतुहा का है, जहां बुजुर्ग दंपती ने महज पांच मिनट के अंतराल पर आखिरी सांस ली। दूसरी तरफ, दानापुर के दंपती का मामला तो इससे भी अधिक आश्‍चर्यजनक है।
दानापुर में सड़क दुर्घटना में चार दिनों पहले घायल दंपती की रविवार की शाम को मौत हो गई। सोमवार को एक साथ पति-पत्‍नी की अंतिम यात्रा निकाली गई। इससे मोहल्ले का माहौल गमगीन हो गया। रूपसपुर थाना क्षेत्र के कुसुमपुरम निवासी अमरजीत कुमार अपनी पत्नी रीता कुमारी के साथ गुरुवार की देर शाम घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ठोकर मार दी थी। इसमें अमरजीत और रीता जख्मी हो गए थे। स्वजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार की देर शाम पहले पत्नी रीता और उसके कुछ घंटे बाद पति अमरजीत की मौत हो गयी।

फतुहा में पांच मिनट के अंतराल पति-पत्नी की मौत
फतुहा प्रखंड के उफा गांव में सोमवार को पांच मिनट के अंतराल पति-पत्नी की मौत हो गई। पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पिंटू राम ने बताया कि शाम पांच सबसे पहले उनके चाचा रामप्रीत राम (65 वर्ष) को मौत हो गई। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गरीबी के कारण उनका सही इलाज नहीं हो पाया। पति की मौत की सूचना मिलते ही पांच मिनट के अंतराल पर राम प्यारी देवी की मौत हो गई। स्वजनों ने बताया दंपती का शव एक साथ मंगलवार को फतुहा श्मशान घाट दाह संस्कार किया जाएगा।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com