नियोजित शिक्षकों की हड़ताल से प्रधानाध्यापकों की मौज,एमडीएम में कर रहे खुलेआम गबन

स्कूल नहीं आ रहे बच्चे, कागज में बन रहा एमडीएम
गोपालगंज। नियोजित शिक्षकों की हड़ताल के कारण सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की मौज हो गई है। नियोजित शिक्षकों की हड़ताल के कारण बच्चे स्कूल नहीं आ रहा हैं। स्कूल में सन्नाटा पसरा रह रहा है। लेकिन बच्चों के स्कूल नहीं आने के बाद भी एमडीएम बनाने का काम पूरा कर लिया जा रहा है। उपस्थिति पंजी में बच्चों की संख्या दिखा कागज में ही एमडीएम बनाकर एमडीएम की राशि हजम करने का खेल चल रहा है। ताजा मामला मांझा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमैठी खुर्द का है। बताया जाता है कि नियोजित शिक्षकों की हड़ताल के कारण गुरुवार को इस विद्यालय में बच्चे विधालय में उपस्थित नहीं थे। शिक्षिकाएं भी हड़ताल के नाम पर विद्यालय में हाजिरी बनाकर अपने घर में थीं। लेकिन बच्चों के स्कूल में मौजूद नहीं करने पर भी इस विद्यालय के प्रधानाचार्य शर्मानंद राम ने उपस्थिति पंज में बच्चों की उपस्थिति दर्ज कर कागज में ही एमडीएम बना लिया। दोपहर तक इस विद्यालय में एक भी शिक्षिका उपस्थित नहीं थीं। इसी बीच ग्रामीणों ने बच्चों के स्कूल नहीं आने के बाद भी कागज में ही एमडीएम बनाने की जानकारी पत्रकारों को दिया। इसकी सूचना मिलने पर आनन फानन में प्रधानाध्यापक ने फोन से शिक्षिकाओं को विद्यालय बुलाया। उसके बाद शिक्षिका सलमा, सबिता कुमारी, सुमन कुमारी, कुमारी ममता सहित अन्य शिक्षिकाएं विद्यालय पहुंच गईं। पूछने पर शिक्षिकाओं ने भी बताया कि प्रधानाध्यापक खुद बच्चों की उपस्थिति बनाते हैं। वह किसी भी शिक्षक व शिक्षिकाओं को बच्चों की उपस्थिति नहीं बनाने देते हैं। दूसरी तरफ शुक्रवार को प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलीटोला में दस में से चार शिक्षक विद्यालय में उपस्थित थे। जबकि छह शिक्षका हाजिरी बनाकर विद्यालय से गायब थे। विद्यालय में एमडीएम के नाम पर चावल सब्जी बना था। जबकि शुक्रवार को चावल, छोला, सलाद के साथ बच्चों को अंडा देना है। बच्चों ने बताया कि अंडा कभी मिलता है, कभी नहीं मिलता है। प्रतिदिन एमडीएम नहीं बनता है। वहीं बच्चों के विद्यालय नहीं आने के बाद भी एमडीएम बनाने के संबंध में पूछे जाने पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमैठी खर्द के प्रधानाध्यापक शर्मानंद राम ने कहा कि गुरुवार को विद्यालय खुला था। एमडीएम भी बना है।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com