गोपालगंज : डेढ लाख दहेज के लिए बहू का हाथ-पैर बांध सड़क किनारे फेंका

गोपालगंज। दहेज में डेढ़ लाख रुपये नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर करीब बीस दिन पूर्व विवाहित महिला की पिटाई करने के बाद ससुराल के लोगों ने उसके हाथ-पैर को बांधकर बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक दिया। होश में आने के बाद महिला ने अपने मायके के लोगों को घटना की सूचना फोन पर दी। इस संबंध में फुलवरिया थाने में पीड़ित महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार  जानकारी के अनुसार नाजिय परवीन की शादी गत 29 अप्रैल को फुलवरिया थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के अरशद सिद्दीकी के साथ संपन्न हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने के बाद दो-तीन दिनों तक उसे उसके ससुराल के लोगों ने ठीक से रखा। बाद में दहेज में मायके से डेढ़ लाख रुपये नकदी नहीं लाने का आरोप लगाकर उसे उसके ससुराल के लोगों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। प्रताड़ना के बावजूद जब नाजिया के मायके के लोगों ने उनकी मांग को पूरी नहीं की तो पहले उसे उसके कमरे में ससुराल के लोगों ने बेरहमी से पिटाई की तथा बेहोशी की हालत में उसे गांव से दूर ले जाने के बाद नरैनिया ढाला के समीप हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे फेंक दिया। होश में आने के बाद उसने घटना की सूचना अपने भाई को दी। बाद में फुलवरिया थाना पहुंचकर महिला ने इस घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में महिला ने अपने पति अरशद सिद्दीकी, सास अंजुम आरा, नुरैन सिद्दीकी तथा नुरैन सिद्दकी सहित सात लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।





Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com