मीरगंज : चिड़िया पर तानी थी बंदूक, बच्चे को लगी, गंभीर रूप से हुआ घायल

मीरगंज : चिड़िया पर तानी थी बंदूक, बच्चे को लगी, गंभीर रूप से हुआ घायल
मीरगंज/गोपालगंज. मीरगंज थाना क्षेत्र के संवरेजी गांव में चिड़िया मारने के दौरान गोली लग जाने से एक 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को इलाज के लिए परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार संवरेजी गांव की धनावती देवी का 13 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार घर से बकरी चराने के लिए गांव के बाहर गया था। बकरी चराने के दौरान ही आसपास के इलाके में चिड़िया मार रहे लोगों के गन से निकली गोली उसके शरीर में जा लगी। इस घटना में किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना किशोर के घर पर दी। परिवार के लोगों ने घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में घायल किशोर की मां धनावती देवी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें इसी गांव के सुजीत कुमार तथा मंटू कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
« हथुआ के शराबियों पर क्रेजी रोमियों का कहर, एक महीने में कई मरें! (Previous News)
Related News

हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More

गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More
Comments are Closed